मोदी-शिंजो ने दुनिया को दिखाया दोस्ती का रोड शो

हाल के वर्षों में यह पहली बार है, जब किसी मेजबान नेता ने मेहमान शासनाध्यक्ष के साथ इतना लंबा रोड शो किया हो।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Thu, 14 Sep 2017 09:28 AM (IST) Updated:Thu, 14 Sep 2017 09:28 AM (IST)
मोदी-शिंजो ने दुनिया को दिखाया दोस्ती का रोड शो
मोदी-शिंजो ने दुनिया को दिखाया दोस्ती का रोड शो

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। भारत यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी और उनकी पत्नी अकी एबी का बुधवार को जोरदार स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। मोदी ने शिंजो एबी को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे से गांधी आश्रम तक आठ किमी रोड शो कर दोनों नेताओं ने लोगों का अभिवादन किया। मोदी सरकार ने इस रोड शो के जरिये नई परंपरा की शुरुआत करने के साथ ही भारत में सुरक्षा व्यवस्था के सामान्य होने का भी संदेश दिया है। हाल के वर्षों में यह पहली बार है, जब किसी मेजबान नेता ने मेहमान शासनाध्यक्ष के साथ इतना लंबा रोड शो किया हो।

प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो एबी गुरुवार को साबरमती स्टेशन के पास अहमदाबाद से मुंबई के लिए बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना एक लाख, आठ हजार करोड़ की है। हवाई अड्डे पर  जापानी प्रधानमंत्री को सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एयरपोर्ट पर ही कलाकारों ने एबी दंपती को गुजरात की लोक कला व

संस्कृति का दर्शन कराया। अकी एबी यहां कलाकारों का मोबाइल से फोटो लेती नजर आईं। हवाई अड्डे से पीएम मोदी, शिंजो एबी और  उनकी पत्नी एक खुली जीप में रोड शो के लिए निकले। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने उन्हें भारत की लोक संस्कृति के दर्शन कराए। रोड शो को देखने सड़कों पर महिला, पुरुष और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। जापानी पीएम इस भव्य स्वागत से अभिभूत नजर आए।

गांधी आश्रम में प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो एबी ने गांधीजी के निवास हृदय कुंज की यात्रा की। मोदी और एबी ने यहां गांधीजी की तस्वीर को खादी की माला पहनाई। मोदी यहां गाइड की भूमिका में नजर आए। जापानी पीएम की इस यात्रा से गुजरात को काफी लाभ होगा। अलंग शिपयार्ड को 600 करोड़, गुजरात में आधारभूत ढांचे के लिए एक हजार करोड़ आदि की भी मदद जापान करेगा।  

शिंजो एबी ने गांधी आश्रम में लिखा-लव एंड थैंक्यू

मोदी के साथ शिंजो व अकी एबी गांधी आश्रम पहुंचे और बापू के कमरे में उनके चरखे, डेस्क आदि वस्तुओं के साथ फोटो खिंचाए। इसके बाद आश्रम की वीआइपी विजिटर बुक में लिखे शुभकामना संदेश के अंत में लव एंड थैंक यू लिखा। मोदी ने गांधी आश्रम की यात्रा के बाद जापानी पीएम को बापू का चरखा भेंट किया।  

भारतीय परिधान में दिखे शिंजो एबी और उनकी पत्नी अकी

एयरपोर्ट पहुंचे तब पश्चिमी परिधान में थे। रोड शो में शिंजो कुर्ता, पायजामा, जैकेट और अकी सलवार कुर्ता व दुपट्टे में नजर आईं। 16वीं सदी की मस्जिद देखी गांधी आश्रम के बाद मोदी और शिंजो एबी जालीदार खिड़कियों के लिए मशहूर 16वीं सदी की मस्जिद 'सिद्दी सैयद की जालीÓ देखने गए। गुजरात सल्तनत के आखिरी सुल्तान शम्स-उद-दीन मुजफ्फर शाह तृतीय के सेनापति अहमद शाह बिलाल झजर खान के अनुयायियों ने 1573 में इस मस्जिद का निर्माण कराया था। 

यह भी पढ़ें: साबरमती आश्रम के बाद पीएम ने एबी को दिखाई सीदी सैयद मस्जिद

 

chat bot
आपका साथी