Gujarat Election 2022: पहले चरण में केवल 9 फीसद महिला उम्मीदवार मैदान में, 2017 में इससे भी कम को मिला था टिकट

Gujarat Vidhan sabha Election 2022 पहले चरण के मतदान से पहले जारी एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इस बार पिछले चुनाव से ज्यादा महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस बार 9 फीसद महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

By Mahen KhannaEdited By: Publish:Fri, 25 Nov 2022 01:25 PM (IST) Updated:Fri, 25 Nov 2022 01:25 PM (IST)
Gujarat Election 2022: पहले चरण में केवल 9 फीसद महिला उम्मीदवार मैदान में, 2017 में इससे भी कम को मिला था टिकट
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी।

गांधीनगर, जिग्नेश त्रिवेदी। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब कुछ दिन ही बाकी है। इसके मद्देनजर अब पार्टियां चुनावी प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इस बीच 1 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले एडीआर की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार पहले और दूसरे चरण के चुनाव में 70 राजनीतिक दलों के कुल 1,621 उम्मीदवार मैदान में हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस बार पिछले चुनाव से ज्यादा महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

इस बार पहले चरण में 9 फीसद महिला उम्मीदवार

ADR की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण की 89 सीटों के लिए 39 राजनीतिक दलों के कुल 788 उम्मीदवार और निर्दलीय मैदान में हैं। जिसमें से 69 महिला और 718 पुरुष उम्मीदवार हैं। पहले चरण में 339 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 69 महिला उम्मीदवार यानी 9 फीसद महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि 2017 के चुनाव में कुल 923 में से 57 महिला उम्मीदवार थीं यानी 6 फीसदी महिला उम्मीदवार थीं।

महिला उम्मीदवारों का दलवार विवरण

एडीआर द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने पहले चरण में 6 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने पहले और दूसरे चरण में कुल 17 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया है। इनमें से पहले चरण में 9 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण में 6 महिलाओं को प्रत्याशी घोषित किया हैं। जबकि 34 महिला उम्मीदवारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
chat bot
आपका साथी