गुजरात में पाटीदार कोटा अब कोई मुद्दा नहींः भाजपा

Patidar quota. भाजपा के मुताबिक गुजरात में पाटीदार आरक्षण अब कोई मुद्दा नहीं है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 12:58 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 12:58 PM (IST)
गुजरात में पाटीदार कोटा अब कोई मुद्दा नहींः भाजपा
गुजरात में पाटीदार कोटा अब कोई मुद्दा नहींः भाजपा

अमरेली, प्रेट्र। भाजपा के मुताबिक, गुजरात में पाटीदार आरक्षण अब कोई मुद्दा नहीं है। पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में पाटीदार समुदाय मतदान करेगा। वहीं, राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में कई पाटीदार कृषि गतिविधियों में लगे हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार पर किसानों से किए वादे नहीं पूरे कर पा रही है। 

गौरतलब है कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन का विधानसभा चुनाव 2017 में काफी असर पड़ा था। 49 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 30, भाजपा ने 18 और राकांपा ने सीट पर जीत हासिल की थी।

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल जिन्होंने आरक्षण आंदोलन किया था। अब वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अब वह सौराष्ट्र क्षेत्र में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के सौराष्ट्र जोन प्रभारी मनसुख मंडाविया के मुताबिक, पाटीदार कोटा आंदोलन पर समुदाय को गुमराह किया गया है, विरोध राजनीति से प्रेरित था।

कांग्रेस नेता अर्जुन सोसा के मुताबिक, किसान मोदी सरकार से खुश नहीं हैं। किसानों को फसलों से काफी नुकसान हुआ है। किसानों को फसल बीमा योजना का भी लाभ नहीं मिला है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को लाभ मिलेगा।

वहीं, अमरेली के भाजपा सांसद दिलीप संघानी के मुताबिक, सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। 

chat bot
आपका साथी