गुजरात में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक कांतिभाई परमार पर हमला

Kantibhai Parmar. गुजरात में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक कांतिभाई परमार पर आठ लोगों ने हमला कर दिया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 05:50 PM (IST)
गुजरात में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक कांतिभाई परमार पर हमला
गुजरात में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक कांतिभाई परमार पर हमला

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक कांतिभाई परमार पर शुक्रवार दोपहर आठ लोगों ने हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कांतिभाई सैशंस कोर्ट में हाजिर होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने सरिया, डंडों से हमला किया। खेडा नडियाद की ठासरा विधानसभा से निर्वाचित कांतिभाई परमार ने बताया कि भानू भरवाड, उसके बेटे व अन्‍य छह साथियों ने किसी से पैसा लेकर उन पर हमला किया। वे अदालत से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए व सरिए व डंडों से हमला किया। पुलिस उपाधीक्षक जीएन श्‍यान ने बताया कि भानू भरवाड एक आदतन अपराधी हैं। आठ हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, सभी आरोपियों की तलाश जारी है।  

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी