Amit Shah In Gujarat: अमित शाह बोले, नडाबेट में पर्यटन से बनासकांठा के पांच लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Amit Shah Gujarat Visit अमित शाह ने कहा कि गुजरात के नडाबेट पर पर्यटकों को बीएसएफ जवानों की बहादुरी व जीवन को नजदीक से देखने को मिलेगा। अगले 10 साल में नडाबेट पर आने वाले पर्यटकों के कारण बनासकांठा के पांच लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Apr 2022 04:32 PM (IST) Updated:Sun, 10 Apr 2022 04:32 PM (IST)
Amit Shah In Gujarat: अमित शाह बोले, नडाबेट में पर्यटन से बनासकांठा के पांच लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
अमित शाह बोले, नडाबेट में पर्यटन से बनासकांठा के पांच लाख लोगों को मिलेगा रोजगार। फोटो इंटरनेट मीडिया

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात में कहा कि जवानों के कारण देश सुरक्षित है। दुनिया में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुजरात के नडाबेट पर पर्यटकों को बीएसएफ जवानों की बहादुरी व जीवन को नजदीक से देखने को मिलेगा। बनासकांठा के नडाबेट में अमित शाह ने रविवार को सीमा दर्शन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। अमित शाह ने कहा कि अगले 10 साल में नडाबेट पर आने वाले पर्यटकों के कारण बनासकांठा के पांच लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नडाबेट पर सीमा दर्शन के रूप में बार्डर ट्यूरिज्म को विकसित करने की कल्पना की थी। इस दूरदर्शिता के लिए उनको हाथ जोड़कर वंदन करता हूं।

अमित शाह ने देखा म्यूजियम 

अमित शाह ने कहा कि पूरा देश सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर गर्व करता है। नडाबेट पर आने वाले पर्यटकों को बीएसएफ जवानों से संवाद करने, उनके जीवन व बहादुरी को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। वाघा बार्डर की तरह यहां भी बीएसएफ की बीटिंग द रिट्रीट देखने को मिलेगी। सीमा दर्शन प्रोजेक्ट के तहत भारत- पाकिस्तान सीमा को करीब से देखने, बीएसएफ गैलरी में जवानों की गौरव गाथा को जानने का मौका मिलेगा। अमित शाह ने यहां बीएसएफ अधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा की तथा बीएसएफ जवानों की शहादत व बहादुरी को दर्शाने वाली सरहद गाथा, बीएसएफ बैरक व म्यूजियम को देखा।

पर्यटकों के लिए ये है खास

इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बताया कि यहां पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। बार्डर ट्यूरिज्म के विकास के लिए टी जंक्शन, जीरो पाइंट तक रास्ता बनाया है। सरकार ने यहां 500 लोगों की बैठक क्षमता वाले वातानुकूलित सभागार, सरहद गाथा म्यूजियम, सोलर ट्री आदि के विकास पर सवा सौ करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पर्यटकों को यहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों के आधुनिक हथियार, अजेय प्रहरी स्मारक, 40 फीट ऊंचा तिरंगा, बीएसएफ की बीटिंग रिट्रीट, बीएसफ के शौर्य की विविध घटनाओं के वीडियो, तस्वीरों के साथ हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, टी-55 टैंक, आर्टिलरी गन, टोरपीडो, विंग ड्राप टैंक, मिग 27 एयरक्राफ्ट आदि देखने को मिलेंगे।

Koo App
બનાસકાંઠા જિલ્લાના સૂઇગામ તાલુકાના નડાબેટ સ્થિત ભારત-પાકિસ્તાન આંતરરાષ્ટ્રીય સીમા ખાતે નિર્મિત ‘સીમાદર્શન પ્રોજેક્ટ’ નું કેન્દ્રીય ગૃહ-સહકાર મંત્રીશ્રી અમિત શાહના હસ્તે આજે લોકાર્પણ કરવામાં આવ્યું. આ પ્રસંગે મુખ્યમંત્રીશ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ તથા અન્ય મહાનુભાવો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. - CMO Gujarat (@CMOGujarat) 10 Apr 2022

Koo App
બનાસકાંઠા જિલ્લાના સૂઇગામ તાલુકાના નડાબેટ સ્થિત ભારત-પાકિસ્તાન આંતરરાષ્ટ્રીય સીમા ખાતે નિર્મિત ‘સીમાદર્શન પ્રોજેક્ટ’ નું કેન્દ્રીય ગૃહ-સહકાર મંત્રીશ્રી અમિત શાહના હસ્તે આજે લોકાર્પણ કરવામાં આવ્યું. આ પ્રસંગે મુખ્યમંત્રીશ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ તથા અન્ય મહાનુભાવો ઉપસ્થિત રહ્યા હતા. - CMO Gujarat (@CMOGujarat) 10 Apr 2022

chat bot
आपका साथी