Gujarat Election 2022: कतारगाम सीट पर बीजेपी को चुनौती देने उतरे AAP प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया हुए पस्त

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2022 02:24 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2022 02:24 PM (IST)
Gujarat Election 2022: कतारगाम सीट पर बीजेपी को चुनौती देने उतरे AAP प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया हुए पस्त
कतारगाम गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से सीट नंबर 166 है।

नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का आज फैसला हो जाएगा। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर है। सूरत जिले की कतारगाम सीट पर  बीजेपी के विनोद मोर्दिया, कांग्रेस के कल्पेश वारिया और आप के गोपाल इटालिया के बीच टक्कर है। शुरुआती रुझान में आप के गोपाल इटालिया पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री विनोद मोर्दिया आगे चल रहे हैं। बता दें वह 17900 वोटों से आगे चल रहे हैं। वही इटालिया 31 हजार 537 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

कतारगाम सीट पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान

176870 पुरुष और 145367 महिला मतदाताओं के साथ कुल 322239 मतदाता हैं। 2022 के विधानसभा आम चुनाव में इस सीट पर 64.08 फीसदी वोटिंग हुई है।

कतारगाम की दिलचस्प जानकारी

कतारगाम गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से सीट नंबर 166 है। कतारगाम सूरत लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। कतारगाम सूरत शहर का एक इलाका है और विश्व प्रसिद्ध सूरत हीरा उद्योग की मेजबानी करता है। आज कतारगाम सूरत शहर के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक और हीरा उद्योग का गौरव माना जाता है। इस क्षेत्र को घने कंक्रीट के जंगल के रूप में भी जाना जाता है। कतारगाम 70 के दशक में एक स्वतंत्र पंचायत थी, लेकिन बाद में इसे सूरत नगर निगम में शामिल कर लिया गया था। हीरा उद्योग के विकास के कारण यहां की जनसंख्या में भारी वृद्धि हुई है और 2008 में अनुमानित आंकड़ा सात लाख को पार कर गया। यहां की अधिकांश आबादी उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र की ओर से है, 2006 में अमरोली, छपराभाठा और कोसाद नगर पालिकाओं को शामिल करने के बाद कतारगाम जोनल क्षेत्र भी आकार में बढ़ गया।

Video: चुनावी तर्क-वितर्क | Gujarat Election Result 2022: किसके सिर सजेगा गुजरात का ताज?

क्या थी 2017 की स्थिति

2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से 11 प्रत्याशियों के पर्चा निरस्त कर दिया गया जबकि 3 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया और 14 प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग छिड़ गई थी। जिसमें से 12 की जमानत बकाया थी। नए परिसीमन के बाद 2012 में यह सीट अस्तित्व में आई। पिछले दो कार्यकाल से इस सीट पर बीजेपी जीती है। 2017 में विनोद मोर्दिया 79230 मतों के अंतर से जीते थे। उन्हें 125387 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2022 Update: ध्वस्त हो सकता है कांग्रेस की 149 सीटों का रिकॉर्ड, गुजरात में BJP की सुनामी

LIVE Gujarat Election Result 2022: 'नरेन्द्र' से आगे निकले 'भूपेंद्र', गुजरात में अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त

chat bot
आपका साथी