Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम में 200 कार्यकर्ता शामिल

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि नई भर्तियों में जिला और मेट्रो स्तर पर 41 अध्यक्ष 15 उपाध्यक्ष 30 महासचिव 44 सचिव और 60 कार्यकारी समिति के सदस्य शामिल हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 27 Mar 2022 04:02 PM (IST) Updated:Sun, 27 Mar 2022 04:02 PM (IST)
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम में 200 कार्यकर्ता शामिल
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम में 200 कार्यकर्ता शामिल। फाइल फोटो

अहमदाबाद, प्रेट्र। गुजरात कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सोशल मीडिया टीम का पुनर्गठन किया है। मतदाताओं के बीच पार्टी के काम के बारे में जानकारी फैलाने और फर्जी खबरों का मुकाबला करने के लिए करीब 200 कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि नई भर्तियों में जिला और मेट्रो स्तर पर 41 अध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 44 सचिव और 60 कार्यकारी समिति के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया उपस्थिति को संभालने के लिए एक नई टीम की घोषणा की है। अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की जा रही हैं। पार्टी आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर एक मेगा बैठक आयोजित करने की योजना बना रही है।

टीम में समर्पित पार्टी कार्यकर्ता शामिल

मनीष दोषी ने दावा किया कि टीम में समर्पित पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं, अन्य राजनीतिक दलों में मामले की तरह भुगतान वाली सेना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे अन्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे और उनके साथ एक नेटवर्क स्थापित करेंगे, जिनकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूदगी है, ताकि वे पार्टी के बारे में फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं का मुकाबला करके आगामी विधानसभा चुनावों में प्रभावी भूमिका निभा सकें। दोशी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर के वाट्सएप ग्रुप सहित सभी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी भूमिका भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करने और सच्चाई को सामने लाने की होगी।  राज्य में भाजपा 1995 से सत्ता में है।

आदिवासी नेता व विधायक अश्विन कोटलाव कांग्रेस से नाराज, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर गुजरात के दिग्गज आदिवासी नेता व विधायक अश्विन कोटवाल कांग्रेस पार्टी से नाराज हैं। उनके अगले माह भाजपा में शामिल होने की अटकलें है। कोटवाल कांग्रेस की आदिवासी अधिकार रैली व डिनर पार्टी में भी गैरहाजिर थे। प्रदेश कांग्रेस ने लंबे समय बाद राजधानी गांधीनगर में आदिवासी व किसानों के हकों के लिए रैली व सभा का आयोजन किया था। उत्तर गुजरात के खेडब्रम्हा से कांग्रेस विधायक अश्विन कोटवाल इसमें अनुपस्थित रहे। गुरुवार शाम को कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने कांग्रेस विधायकों के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था। कोटवाल इसमें भी शामिल नहीं हुए थे, अब माना जा रहा है कि वे कांग्रेस पार्टी की उपेक्षा से नाराज हैं तथा अगले माह तक भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं।

इन नेताओं को साधने में जुटी है भाजपा

गुजरात में प्रदेश कांग्रेस पद पर उत्तर गुजरात के ओबीसी नेता जगदीश ठाकोर व नेता विपक्ष पद पर दक्षिण गुजरात के आदिवासी नेता रामसुख राठवा की नियुक्ति के बाद से प्रदेश भाजपा उत्तर व दक्षिण गुजरात में ओबीसी, आदिवासी नेताओं को बखूबी साधने में जुटी है। कोटवाल भाजपा में शामिल होते हैं तो उत्तर गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खेडब्रम्हा के अलावा वे आसपास की अन्य सीटों को भी प्रभावित कर सकते हैं। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य कई वरिष्ठ नेता कोटवाल को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनकी नाराजगी दूर नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी