पुर्तगाल की खिताबी जीत के बाद दर्ज हुए ये शानदार आंकड़े

फाइनल में पुर्तगाल की जीत के बाद सामने आए ये दिलचस्प आंकड़े।

By ShivamEdited By: Publish:Mon, 11 Jul 2016 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jul 2016 11:04 PM (IST)
पुर्तगाल की खिताबी जीत के बाद दर्ज हुए ये शानदार आंकड़े

पेरिस। फाइनल में पुर्तगाल की जीत के बाद सामने आए ये दिलचस्प आंकड़े।

41 साल बाद पुर्तगाल ने फ्रांस को किसी मैच में हराया। इससे पहले पुर्तगाल ने 26 अप्रैल, 1975 को फ्रांस के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

10 लगातार मैच पुर्तगाल के खिलाफ जीतने के बाद फ्रांस को पहली हार का सामना करना पड़ा।

02 बार फ्रांस इससे पहले यूरो कप के फाइनल में पहुंचा था। 1984 में अपनी ही मेजबानी में उसने स्पेन को हराकर खिताब जीता था, जबकि 2000 में उसने फाइनल में इटली को हराया था।

1998 में फ्रांस अपनी ही मेजबानी में फीफा विश्व कप का खिताब भी जीत चुका है।

2004 में पुर्तगाल इससे पहले अपनी मेजबानी में हुए यूरो कप के फाइनल में पहुंचा था। तब उसे ग्रीस के हाथों हार मिली थी।

यूरो कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुडी़ खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी