मेसी को पीछे छोड़ने के बाद सुनील छेत्री ने कहा- 10 साल बाद मेरे गोल की गिनती हो

36 वर्षीय छेत्री ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एएफसी एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफाइंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार दो गोल दागकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस तरह छेत्री के कुल अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 74 हो गई जिससे उन्होंने मेसी (72 गोल) को पछाड़ दिया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 07:52 PM (IST)
मेसी को पीछे छोड़ने के बाद सुनील छेत्री ने कहा- 10 साल बाद मेरे गोल की गिनती हो
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (एपी फोटो)

दोहा, प्रेट्र। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल की संख्या के मामले में दिग्गज लियोन मेसी को पछाड़ने के बाद भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का मानना है कि इस रिकॉर्ड पर बात अगर 10 साल बाद की जाए तो मेरे हिसाब से ज्यादा सही होगा।

36 वर्षीय छेत्री ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 एवं एएफसी एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफाइंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार दो गोल दागकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस तरह छेत्री के कुल अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 74 हो गई जिससे उन्होंने मेसी (72 अंतरराष्ट्रीय गोल) को पछाड़ दिया।

इस पर छेत्री ने कहा, 'मैं गोल की संख्या को नहीं गिनता हूं। 10 साल के बाद हम साथ बैठ कर बात करेंगे और इसे गिनेंगे।' इस उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी उनकी तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मेसी को पछाड़ने पर छेत्री को बधाई। मैंने बांग्लादेश के खिलाफ उनके शानदार दो गोल का आनंद लिया।'

नंबर गेम -

- 74 अंतरराष्ट्रीय गोल हो चुके हैं सुनील छेत्री के नाम और देश के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में उन्होंने अर्जेटीना के लियोन मेसी (72) को पीछे छोड़ दिया। 103 अंतरराष्ट्रीय गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम हैं। शीर्ष पर ईरान के अली डेई (109) हैं। 

छेत्री के संन्यास लेने के बाद हम क्या करेंगे : स्टीमक

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के शानदार प्रदर्शन पर टीम के कोच इगोर स्टीमक ने मैच के बाद कहा, 'पिछले साल कई लोगों ने मुझसे पुछा था कि सुनील छेत्री कब संन्यास लेने जा रहे हैं? भारतीय फुटबॉल टीम उनके संन्यास के बाद क्या करेगी? जिसका जवाब यह है कि वह हमारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। हर एक अभ्यास सत्र में सुनील काफी मेहनत करता है। वह ऐसे फुटबॉल खेलता है जैसे कि मैदान में 20 से 25 साल का लड़का खेल रहा हो। उसी तरह से गोल भी करता है।'

वहीं, बांग्लादेश के कोच जेमी डे ने छेत्री के बारे में माना कि यदि आप उन्हें गोल करने का मौका दोगे तो वह कभी नहीं चूकेंगे। जेमी ने कहा, 'मैच में लंबे समय तक हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास कुछ मौके थे लेकिन यदि आप छेत्री को मौके देते हो तो वह गोल करेगा जैसा कि उसने किया। उसे अंतिम 20 मिनट में दो मौके मिले और उसने उन्हें भुनाया।'

chat bot
आपका साथी