मोरक्को और ट्यूनिशिया ने किया फीफा 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई

मोरक्को और ट्यूनिशिया ने अलग-अलग तरह से रूस में होने वाले 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Nov 2017 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 13 Nov 2017 12:08 PM (IST)
मोरक्को और ट्यूनिशिया ने किया फीफा 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई
मोरक्को और ट्यूनिशिया ने किया फीफा 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई

जोहानिसबर्ग, एएफपी। उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को और ट्यूनिशिया ने अलग-अलग तरह से रूस में होने वाले 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। मोरक्को ने ग्रुप-सी में आइवरी कोस्ट पर 2-0 से जीत दर्ज की। उसके लिए नाबिल दिरार और मेधी बेनाटिया ने पांच मिनट के अंदर गोल दागे। 

'एटलस लायंस' के नाम से पहचाने जाने वाले मोरक्को ने 1998 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। उसके 12 अंक रहे। उसने छह मैचों के ग्रुप अभियान के दौरान एक भी गोल नहीं गंवाया। 

दूसरी ओर, ट्यूनिशिया लीबिया का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। हालांकि, ट्यूनिशिया के लिए क्वालीफाई करने के लिए यह ड्रॉ भी काफी था। उसने 14 अंक जुटाए और वह 2006 के बाद पहली बार विश्व कप में खेलेगी। सेनेगल ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर रूस के लिए क्वालीफाई किया था। दो अन्य अफ्रीकी क्वालीफायर नाइजीरिया और मिस्र ने पिछले महीने फाइनल्स में स्थान सुनिश्चित किया था।

मोरक्को की जीत का उत्सव हुआ हिसंक

मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के रूस में अगले साल होने वाले फुटबाल विश्व कप में क्वालीफाई करने के कुछ मिनट बाद ही मध्य ब्रसेल्स में इसका जश्न हिंसात्मक हो गया। ब्रसेल्स में मोरक्को के लोगों की एक बड़ी आबादी रहती है। दंगा पुलिस ने बताया कि करीब 300 लोगों की भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस दल भेजा गया। पुलिस ने कहा कि इस घटना के दौरान एक कार भी जला दी गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में तनाव वाले दृश्य दिख रहे हैं, जिसमें पुलिस प्रशंसकों को सड़क पर आने से रोकने की कोशिश कर रही है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी