अर्जेटीना में मेराडोना के 58वें जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा का अनावरण

डिएगो मेराडोना के 58वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनकी कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 07:58 PM (IST)
अर्जेटीना में मेराडोना के 58वें जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा का अनावरण
अर्जेटीना में मेराडोना के 58वें जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा का अनावरण
ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेटीना), एपी। अर्जेटीना ने दिग्गज फुटबॉलर डिएगो मेराडोना के 58वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनकी कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस प्रतिमा में इंग्लैंड के खिलाफ उनके गोल को दर्शाया गया है, जो 20वीं शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया था। मेराडोना का जन्मदिन 30 अक्टूबर को था, लेकिन बारिश के कारण अनावरण को एक दिन के लिए टाल दिया गया। यह प्रतिमा ब्यूनस आयर्स में अर्जेटिनोस जूनियर्स क्लब स्टेडियम के समीप है, जहां मेराडोना ने 1976 में पदार्पण किया था।

इसके एक दशक बाद मेराडोना की कप्तानी में अर्जेटीना ने 1986 का विश्व कप जीता और इस दौरान उन्होंने खेल के इतिहास के दो यादगार गोल भी किए। मेराडोना की यह प्रतिमा नौ फीट की है, जिसमें उन्होंने अर्जेटीना जूनियर्स की लाल पोशाक पहन रखी है। कोचिंग व्यस्तता के कारण हालांकि मेराडोना इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी