नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव में बंद

नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव में बंद कर दी है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 09:43 PM (IST)
नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव में बंद
नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव में बंद

साओ पाउलो, एएफपी। ब्राजील पुलिस ने स्टार फुटबॉलर नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव में बंद कर दी है। साओ पाउलो के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

साओ पाउलो के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के इस फैसले को अभियोजन पक्ष को सौंपा जाएगा, जिसके पास मामले का मूल्यांकन करने के लिए 15 दिन का समय है। मामले पर अंतिम फैसला न्यायाधीश द्वारा ही लिया जाएगा। उधर, नेमार के प्रवक्ता ने कहा कि वह पुलिस के फैसले पर कोई टिप्पणी करने को अभी तैयार नहीं हैं। ब्राजील की एक महिला ने नेमार पर मई में पेरिस के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। नेमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

हालांकि, इस मामले ने ब्राजील में हुए कोपा अमेरिका कप के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थीं और उसकी वजह से ब्राजील की तैयारियों पर भी असर पड़ा था। तब नेमार चोटिल होने की वजह से उस टूर्नामेंट में नहीं उतर पाए थे। इस मामले में नेमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके अपनी सफाई दी थी। इसके बाद नेमार से ब्राजीली पुलिस ने पूछताछ भी की थी। 2017 में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन से जुड़ी नेमार के स्पेनिश क्लब बार्सिलोना में जाने की खबरें लगातार चल रही हैं।

मुश्किल में घिरे रोनाल्डिन्हो

साओ पाउलो, राटर। ब्राजील के एक अखबार के मुताबिक दक्षिणी ब्राजील की एक अदालत ने बार्सिलोना के पूर्व स्ट्राइकर रोनाल्डिन्हो को पर्यावरणीय जुर्माना और अन्य बकायों के कारण उसके 57 अचल संपत्तियों को बेचने से रोक दिया है। अखबार के मुताबिक रोनाल्डिन्हो ने पोर्टो एलेग्रे में अपने लेक हाउस में अवैध रूप से एक घाट का निर्माण करने के बाद उन पर 2.51 मिलियन डॉलर (करीब 17 करोड़ रुपये) का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया था, जो अभी बकाया है। साथ ही लेनदारों ने अन्य बकायों की वसूली की कार्रवाई भी की है। हालांकि इस खिलाड़ी के वकील ने अदालत द्वारा किसी तरह की पाबंदी से इन्कार किया है। रोनाल्डिन्हो 2002 में ब्राजील की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी