Bundesliga में अपने पहले सीजन में ही छाए इंग्लैंड के कप्तान Harry Kane, 4 बार हैट्रिक लगाकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने जर्मन फुटबॉल क्लब-बार्यन म्यूनिख के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। शनिवार को बुंदेसलीगा में गोलों की बरसात करते हुए हैट्रिक जड़ी और अपने डेब्यू को बेहद खास बनाया। डेब्यू सीजन में उन्होंने मेंज के खिलाफ 25वें मैच में पहला तीसरा और 7वां गोल दागा और इस सीजन में चौथी बार अपनी हैट्रिक पूरी की।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi Publish:Sun, 10 Mar 2024 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2024 05:54 PM (IST)
Bundesliga में अपने पहले सीजन में ही छाए इंग्लैंड के कप्तान Harry Kane, 4 बार हैट्रिक लगाकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Bundesliga के डेब्यू सीजन में चार बार हैट्रिक लगाने वाले पहले फुटबॉलर बने हैरी केन

HighLights

  • बायर्न म्यूनिख के लिए हैरी केन ने अपनी चौथी हैट्रिक बनाई
  • बायर्न के लिए अपने पहले सीजन में हैरी केन 30 गोल तक पहुंच गए
  • हैरी केन की हैट्रिक ने बायर्न को मेंज पर 8-1 से जीत दर्ज करवाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने जर्मन फुटबॉल क्लब-बार्यन म्यूनिख के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। शनिवार को बुंदेसलीगा में गोलों की बरसात करते हुए हैट्रिक जड़ी और अपने डेब्यू को बेहद खास बनाया। डेब्यू सीजन में उन्होंने मेंज के खिलाफ 25वें मैच में पहला, तीसरा और 7वां गोल दागा और इस सीजन में चौथी बार अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके इस शानदार प्रदर्शन से बार्यन म्यूनिख ने मेंज को 8-1 से मात दी।

डेब्यू सीजन में चार बार हैट्रिक लगाने वाले पहले फुटबॉलर बने हैरी केन

दरअसल, इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने बुंदेसलीगा में अपने डेब्यू सीजन में चार बार हैट्रिक जड़ दी। बार्यन के लिए खेलते हुए उन्होंने चार बार हैट्रिक लगाने वाले पहले फुटबॉलर बन गए। केन अपने पहले बुंडेसलीगा सीजन में आठ अलग-अलग खेलों में कम से कम दो बार स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

हैरी केन ने बुंडेसलीगा अभियान में सर्वाधिक गोल करने के उवे सीलर के रिकॉर्ड की भी बराबरी की, जिससे उनकी संख्या 30 हो गई। इस बीच जब बार्यन के कोच थॉमस से पूछा गया कि केन एक सीजन में 41 गोल के लीग रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। कोच ने उन पर काफी भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि वह कुछ भी कर सकता हैं। वह एक महान इंसान और महान रोल मॉडल हैं। एक शीर्ष खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने लाजियो पर 3-0 की जीत में भी दो बार गोल दागा, जिससे बायर्न चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। बता दें कि हैरी केन ने बायर्न के लिए 34 मैचों में 36 गोल दागे। केन ने पिछले साल टोटेनहम हॉट्सपर का साथ छोड़कर बायर्न म्यूनिख के साथ करार किया था।

यह भी पढ़ें: AIFF ने मुख्य कानूनी सलाहकार को किया बर्खास्त, अध्यक्ष पर लगाए थे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

chat bot
आपका साथी