FIFA: स्पेन के खिलाफ हैट्रिक लगाकर, रोनाल्डो ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

फिश्ट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे मिनट में रोनाल्डो द्वारा किया गया गोल 1966 विश्व कप के बाद इस टूर्नामेंट में किया गया सबसे तेज गोल है।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 10:53 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 12:23 PM (IST)
FIFA: स्पेन के खिलाफ हैट्रिक लगाकर, रोनाल्डो ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
FIFA: स्पेन के खिलाफ हैट्रिक लगाकर, रोनाल्डो ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

नई दिल्ली, जेएनएन। फीफा विश्व 2018 में स्पेन के खिलाफ हैट्रिक जड़ने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। फुटबाल जगत के महान खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो लगातार नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। रूस में जारी फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में शुक्रवार रात स्पेन के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर इस करिश्माई फारवर्ड ने एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा का दीवाना बना लिया।

फिश्ट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे मिनट में रोनाल्डो द्वारा किया गया गोल 1966 विश्व कप के बाद इस टूर्नामेंट में किया गया सबसे तेज गोल है। इंग्लैंड में हुए 1966 विश्व कप में जोसे अगुस्तो ने हंगरी के खिलाफ 1:35 सेकेंड में गोल किया था।

इस मैच में गोल करने के साथ ही पुर्तगाल के कप्तान लगातार आठ प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इन प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्व कप, यूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका शामिल है। रोनाल्डो से पहले यूरोप एवं अमेरिका का कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सका।

इसके अलावा रोनाल्डो चार विश्व कप फाइनल्स (2006, 2010, 2014 और 2018) में गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो से पहले पेले, उवे सेलर और मिरोस्लाव क्लोज ही इस कीर्तिमान को स्थापित करने में कामयाब हो पाए हैं।

फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

फीफा के शेड्यूल के लिए यहां क्लिक करें 

पुर्तगाल के कप्तान अपने करियर में कुल 51 बार हैट्रिक लगा चुके हैं। स्पेन के खिलाफ तीन गोल दागते ही वह विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे अधिक उम्र (33 वर्ष 130 दिन) के खिलाड़ी भी बन गए हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी