FIFA फ्लैश बैक: सबसे रोमांचक था 2006 विश्व कप का फाइनल, इटली ने ऐसे जीता था खिताब

2006 विश्व कप अब तक के इतिहास का सबसे ज़्यादा देखे जाने वाला विश्व कप बना।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Sun, 10 Jun 2018 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 10:42 AM (IST)
FIFA फ्लैश बैक: सबसे रोमांचक था 2006 विश्व कप का फाइनल, इटली ने ऐसे जीता था खिताब
FIFA फ्लैश बैक: सबसे रोमांचक था 2006 विश्व कप का फाइनल, इटली ने ऐसे जीता था खिताब

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]।18वें फीफा विश्व कप का आयोजन 2006 में जर्मनी में हुआ। नौ जून से नौ जुलाई तक हुए इस विश्व कप का खिताब इटली ने जीता। यह इटली का चौथा विश्व कप खिताब था। इटली और फ्रांस के बीच विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। इसका नतीजा पेनाल्टी शूटआउट से निकला, जहां इटली ने फ्रांस को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

बन गया रिकॉर्ड

2006 विश्व कप अब तक के इतिहास का सबसे च्यादा देखे जाने वाला विश्व कप बना। 17 खरब से ज़्यादा लोगों ने इस विश्व कप को टीवी पर देखा था। इसके अलावा फाइनल को 48 अरब लोगों ने टीवी पर देखा।

मेजबानी पर विवाद 

जर्मनी को इस विश्व कप की मेजबानी आसानी से नहीं मिली। जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मेजबानी को लेकर जंग देखी गई। इंग्लैंड जब वोट से मेजबानी की दौड़ से बाहर हो गया, तो इंग्लैंड के डेलीगेट चार्ली डेंपसे ने दक्षिण अफ्रीका का समर्थन करना शुरू कर दिया। इसका नतीजा रहा कि वोटिंग 12-12 से टाई हो गई। इसके बाद फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के वोट से नतीजा सामने आना था। सेप ने जर्मनी के समर्थन में वोट किया और उसे इस विश्व कप की मेजबानी मिल गई।

आठ देश पहली बार खेले

इस विश्व कप में आठ देशों ने पहली बार विश्व कप में जगह बनाई। इसमें अंगोला, चेक गणराच्य, घाना, आइवरी कोस्ट, टोगो, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, यूक्रेन और सर्बिया शामिल थे। चेक गणराज्य और यूक्रेन पहली बार स्वतंत्र देश के तौर पर इस विश्व कप में खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने 1974 के बाद पहली बार विश्व कप में क्वालीफाई किया। कुल मिलाकर 32 टीम इस विश्व कप में खेलने उतरी।

इटली का सफर

इटली को विश्व कप में पूल-ई में रखा गया था। पहले मुकाबले में उन्होंने घाना को 2-0 से हराया। इसके बाद अमेरिका से 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके बाद चेक गणराच्य को 2-0 से शिकस्त दी। नॉकआउट में उसने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया। बाद में यूक्रेन को 3-0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उसने जर्मनी को 2-0 से हराया और फिर फाइनल में फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से शिकस्त दी।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने जिदान

फ्रांस के जिनेदिन जिदान को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। वहीं, जर्मनी के लुकास पोडलस्की को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी और इटली के गियानलुगी बफोन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया।

64 मैच, 12 मैदान

इस विश्व कप का आयोजन 12 मैदानों पर किया गया था। कुल मिलाकर यहां पर 64 मैच खेले गए। 147 गोल इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान हुए। करीब 33 लाख 59 हजार दर्शकों ने मैदान पर पहुंचकर इस विश्व कप के मुकाबले देखे।

चला क्लोज का जादू 

जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज का जादू इस विश्व कप में देखने को मिला। अपने हेडर गोल के लिए जाने जाने वाले क्लोज ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे च्यादा पांच गोल किए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी