क्रोएशिया के स्टार फुटबॉलर मारियो मानजुकिच ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

मानजुकिच ने क्रोएशिया की ओर से 89 मैचों में 33 गोल दागे और डेवर सूकर के बाद वह देश के सबसे सफल खिलाड़ी हैं।

By Pradeep SehgalEdited By: Publish:Wed, 15 Aug 2018 12:37 PM (IST) Updated:Thu, 16 Aug 2018 11:43 AM (IST)
क्रोएशिया के स्टार फुटबॉलर मारियो मानजुकिच ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास
क्रोएशिया के स्टार फुटबॉलर मारियो मानजुकिच ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

पेरिस, एएफपी। क्रोएशिया के विश्व कप हीरो और स्टार स्ट्राइकर मारियो मानजुकिच ने 32 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। क्रोएशिया के राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ ने यह जानकारी दी।

महासंघ द्वारा जारी पत्र में मानजुकिच ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब मेरे लिए समय आ गया है। मैंने क्रोएशिया के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और क्रोएशिया फुटबाल की सबसे बड़ी सफलता में मैंने योगदान दिया।’

जुवेंटस के इस खिलाड़ी ने कहा कि विश्व कप फाइनल में फ्रांस के खिलाफ 2-4 की हार से उप विजेता बनने से उन्हें नई ऊर्जा मिली लेकिन उनके लिए यह बड़ा फैसला लेना आसान भी हो गया।

मानजुकिच ने क्रोएशिया की ओर से 89 मैचों में 33 गोल दागे और डेवर सूकर के बाद वह देश के सबसे सफल खिलाड़ी हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी