ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने अर्जुन अवार्ड के लिए किया संदेश झिंगन का नाम आगे किया

ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने अर्जुन अवार्ड के लिए शहर के फुटबॉलर संदेश झिंगन का नाम आगे किया।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 03:22 PM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 03:22 PM (IST)
ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने अर्जुन अवार्ड के लिए किया संदेश झिंगन का नाम आगे किया
ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने अर्जुन अवार्ड के लिए किया संदेश झिंगन का नाम आगे किया

विकास शर्मा, चंडीगढ़। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने अर्जुन अवार्ड के लिए शहर के फुटबॉलर संदेश झिंगन का नाम आगे किया। पिछले कई सालों से भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा रहे झिंगन ने कई अहम मैचों में भारत को जीत दिलाई है। संदेश झिंगन को वर्तमान समय का बेस्ट भारतीय सेंटर-बैक माना जाता है।   

भारतीय फुटबाल टीम के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन भी शहर से ही हैं। सेंट स्टीफंस एकेडमी से फुटबाल के गुर सिखने वाले संदेश झिंगन कई इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में नेशनल टीम की कमान संभाल चुके हैं। झिंगन शानदार फुटबॉलर हैं और उनकी मदद से चंडीगढ़ की अंडर -19 टीम ने बीसी राय ट्राफी जीती थी। इसके बाद वह इंडिया की अंडर -23 टीम के सदस्य रहे।

इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा झिंगन कई प्रतिष्ठित क्लब्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। झिंगन  साल 2011 में यूनाइडिट सिक्किम की तरफ से खेले, साल 2013-14 के सीजन में वह मुंबई एफसी, साल 2014 में वह केरल ब्लास्टर्स की तरफ से, साल 2015 में वह स्पोर्टिंग गोवा की तरफ से, साल 2016 में वह डीएसके शिवाजियन की तरफ से और साल 2017 से बेंगलुरू एफसी की तरफ से खेल रहे हैं। मौजूदा समय में वह केरला ब्लास्टर्स की तरफ से खेल रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी