Dino Morea ने किया खुलासा- 'हेलमेट बनाने में सबसे बड़ा चैलेंज था कॉन्डम का विषय, इस बात का था डर'

ज़ी5 पर रिलीज़ हो रही फ़िल्म हेलमेट के डीनो सह-निर्माता हैं। इस सोशल सेटायर फ़िल्म में अपारशक्ति खुराना और प्रनूतन बहल मुख्य किरदारों में हैं जबकि अभिषेक बनर्जी और आशीष वर्मा सहयोगी किरदारों में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म का विषय ऐसा है जिसके चलते इसे बनाना एक चुनौती था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 06:36 PM (IST)
Dino Morea ने किया खुलासा- 'हेलमेट बनाने में सबसे बड़ा चैलेंज था कॉन्डम का विषय, इस बात का था डर'
Dino Morea produces zee5 film Helmet. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मॉडल से एक्टर बने डीनो मोरिया इन दिनों डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज़ द एम्पायर में अपने किरदार शैबानी ख़ान के लिए चर्चा में हैं। सीरीज़ में उनके काम की काफ़ी तारीफ़ हो रही है और अब डीनो एक नई भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

यह भूमिका है निर्माता की। ज़ी5 पर रिलीज़ हो रही फ़िल्म हेलमेट के डीनो सह-निर्माता हैं। इस सोशल सेटायर फ़िल्म में अपारशक्ति खुराना और प्रनूतन बहल मुख्य किरदारों में हैं, जबकि अभिषेक बनर्जी और आशीष वर्मा सहयोगी किरदारों में नज़र आएंगे। डीनो के मुताबिक़, इस फ़िल्म का विषय ऐसा है, जिसके चलते इसे बनाना एक चुनौती था। 

डीनो ने कहा- "हेलमेट बनाने की पूरी प्रक्रिया, स्क्रिप्टिंग से लेकर स्क्रीनप्ले के लिए कई सारे ड्राफ्ट लिखने तक, हमारे लिए एक जर्नी थी। कॉन्डोम के विषय पर फ़िल्म बनाते समय उस बारीक रेखा को ध्यान में रखने की आवश्यकता थी, क्योंकि यदि आप उस महीन रेखा को पार करते हैं तो यह एक से*स कॉमेडी में बदल सकती थी या अश्लील हो सकती थी और हम हेलमेट के लिए ऐसा नहीं चाहते थे। हम चाहते थे कि यह एक मज़ेदार फ़िल्म हो, जो एक महत्वपूर्ण विषय पर बात करे। हेलमेट एक ऐसी फ़िल्म है, जिसे आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dino Morea (@thedinomorea)

डीनो बताते हैं कि यह फ़िल्म 2020 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हो गई। 40 दिन के शेड्यूल को ख़त्म होने में डेढ़ साल का समय लग गया। दुर्भाग्य से, हम इस फ़िल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं कर सके। लेकिन सौभाग्य से, ज़ी5 हेलमेट के लिए एकदम सही प्लेटफॉर्म है। भले ही हमें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन आख़िरकार हेलमेट 3 सितंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है।

हेलमेट का स्क्रीनप्ले व डायलॉग रोहन शंकर ने लिखे हैं, जबकि सतरम रमानी ने निर्देशन किया है। फ़िल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में स्थापित की गयी है। फ़िल्म में कॉन्डॉम को लेकर सामाजिक झिझक और इसकी वजह से होने वाली दिक्कतों को मनोरंजक अंदाज़ में दिखाया जाएगा। फ़िल्म 3 सितंबर को ज़ी5 पर रिलीज़ हो रही है। 

chat bot
आपका साथी