Lust Stories 2 को लेकर नया अपडेट, काजोल, अंगद बेदी, तमन्ना भाटिया और तिलोत्तमा सोम की सीरीज पढ़ें कब होगी रिलीज

Lust Stories 2 Release Date लस्ट स्टोरी 2 में कई कलाकारों की अहम भूमिका है। इसमें काजोल मृणाल ठाकुर तमन्ना भाटिया और अंगद बेदी जैसे नाम शामिल है। अब इस शो को लेकर नया अपडेट आया है कि शो पोस्ट प्रोडक्शन में है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Nov 2022 03:30 PM (IST) Updated:Wed, 23 Nov 2022 03:30 PM (IST)
Lust Stories 2 को लेकर नया अपडेट, काजोल, अंगद बेदी, तमन्ना भाटिया और तिलोत्तमा सोम की सीरीज पढ़ें कब होगी रिलीज
Lust Stories 2 Release Date: लस्ट स्टोरी 2 की रिलीज डेट जल्द रिलीज होगी।

नई दिल्ली, जेएनएन। Lust Stories 2 Release Date: 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के अवसर पर लव स्टोरी 2 रिलीज होगी। इसमें काजोल, अंगद बेदी, तमन्ना भाटिया और तिलोत्तमा सोम की अहम भूमिका है। वहीं इस वेब सीरीज का निर्देशन सुजॉय घोष, आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर की लस्ट स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह नेटफ्लिक्स रिलीज हुई थी। अब इसका सीक्वल आ रहा है। 

लस्ट स्टोरीज के निर्माता इसे वैलेंटाइन डे 2023 पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं

खबरों के अनुसार शो के निर्माता इसे वैलेंटाइन डे 2023 पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। यह शो ह्यूमन रिलेशनशिप के कई आयामों को दिखाता है। इसलिए उन्हें लगता है कि यह समय इस शो को रिलीज करने का सबसे अच्छा है। शो से जुड़े लोगों का कहना है कि यह वैलेंटाइन डे के अवसर पर शुक्रवार को रिलीज हो सकती है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। काजोल, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर से निवेदन किया गया है कि वह इस बात को ध्यान में रखकर अपना शेड्यूल बनाए।

View this post on Instagram

A post shared by Tillotama Shome (@tillotamashome)

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, 'इनसाइड' तस्वीरों में नजर आया अंदर का माहौल

लस्ट स्टोरीज 2 शो अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्तर पर है

वहीं शो अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्तर पर है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरी में नजर आएंगे। वहीं आर बाल्की की कहानी में मृणाल ठाकुर, अंगद बेदी के अलावा नीना गुप्ता है। अमित रविंद्रनाथ शर्मा की वेब सीरीज में काजोल नजर आएंगी। वहीं कोंकणा सेन शर्मा की कहानी में तिलोत्तमा सोम और अमृता सुभाष काम कर रही है। लस्ट स्टोरी, मुंबई टॉकीज 2013 के बाद शुरू हुई। इसके बाद घोस्ट स्टोरीज भी बनाया गया था। इस बारे में जब नेटफ्लिक्स से पूछा गया, तब उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने की तब्बू की प्रशंसा, कहा- 52 की उम्र में भी अकेले बॉलीवुड को बचाने का कर रही हैं काम

नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरी को काफी पसंद किया गया था

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स पर आई लस्ट स्टोरी को काफी पसंद किया गया था। इसमें कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। वहीं करण जौहर द्वारा निर्देशित और कियारा आडवाणी और विकी कौशल अभिनीत लस्ट स्टोरी को काफी पसंद किया गया था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। लस्ट स्टोरी में चार अलग-अलग कहानियां होती है, जिन्हें शो के माध्यम से दिखाया जाता है। 

View this post on Instagram

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

chat bot
आपका साथी