Money Heist Pakistan: क्या बन रहा है मनी हाइस्ट का पाकिस्तानी वर्जन? ट्विटर पर लोगों ने उड़ाया मज़ाक

Money Heist Pakistan इस बात की चर्चा पाकिस्तानी एक्टर एजाज असलम की अगली फ़िल्म 50 करोड़ की घोषणा से शुरू हुई। लोग इस पर मनी हाइस्ट की कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं। ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 07:04 PM (IST)
Money Heist Pakistan: क्या बन रहा है मनी हाइस्ट का पाकिस्तानी वर्जन? ट्विटर पर लोगों ने उड़ाया मज़ाक
50 करोड़ का पोस्टर ( फोटो क्रेडिट- ट्विटर- @aijazz7 )

नई दिल्ली, जेएनएन। Money Heist Pakistan: नेटफ्लिक्स की दुनिया की बात करें, तो पाकिस्तान हाल ही में तुर्किस टीवी शो एर्तुगरल की चर्चा रही है। अब इसके बाद स्पेनिश सीरीज़ मनी हाइस्ट भी सुर्खियों में है। लेकिन इस पीछे इस फेमस वेब सीरीज़ का प्रसारण या अलग सीज़न नहीं है, बल्कि चर्चा पाकिस्तानी वर्जन मनी हाइस्ट की हो रही है। ख़ास बात है कि ट्विटर पर लोग इसके मजे भी ले रहे हैं।

दरअसल, इस बात की चर्चा पाकिस्तानी एक्टर एजाज असलम की अगली फ़िल्म '50 करोड़' की घोषणा से शुरू हुई। उन्होंने बिना किसी कैप्शन के एक टीज़र जारी किया। इसमें वह एक बोर्ड लिए दिख रहे हैं। जिसमें नाम लिखा हैं और पुलिस डिपार्टमेंट का पता। कुछ ऐसा है, जैसा मनी हाइस्ट के पहले सीज़न में किरदारों को इंट्रड्यूस करने के लिए किया गया था?

#50crore #action #ComingSoon #aijazaslam pic.twitter.com/GwGKtGkLhp

— aijaz aslam (@aijazz7) October 18, 2020

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तुलना मनी हाइस्ट से करने लगे। एक यूजर ने लिखा- क्या चल रहा है? पाकिस्तान मनी हाइस्ट को हूबहू कॉपी कर रहे हैं। अजीब यार? यूजर्स ने एज़ाज असलम की फ़िल्म का पोस्टर भी शेयर किए। वहीं, एक दूसरे यूजर्स ने मज़े लेते हुए लिखा- मनी हाइस्ट पाकिस्तान वाले बैंक में जाएंगे और आगे उनका सर्वर डाउन होगा।

Money heist Pakistan walay bank main jayenge aur aagay unka "server down" hoga. 😂😂😂😂— Aaam Aadmi 🥭 (@Mango_Man_) October 19, 2020

What the hell is this?

Pakistan copying Money heist in the same exact way. Ajeeb yar 😂😂 pic.twitter.com/dNwwHG1IuT

— Malik Waqas Saleem (@waqassaleem650) October 18, 2020

बता दें, मनी हाइस्ट स्पेनिश वेब सीरीज़ है। नेटफ्लिक्स पर इसे अंग्रेजी में प्रसारित किया गया। इसके बाद पूरी दुनिया में इसे जबरदस्त सफलता मिला। इस साल नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन के साथ इसका चौथा सीज़न जारी किया गया। वहीं, अब पांचवे सीज़न की तैयारी है। वेब सीरीज़ की कहानी एक बैंक में की गई नैतिक चोरी के इर्द-गिर्द है। इसके फैंस आयुष्मान खुराना समेत कई एक्टर्स भी हैं। आयुष्मान एक बार सार्वजनिक रूप से इस बात इच्छथा जता चुके हैं कि वे कुछ ऐसा किरदार निभना चाहते हैं। वहीं, वह सोशल मीडिया पर सीरीज़ के गाने बैला चाउ को भी बजाते देखे गए हैं। 

chat bot
आपका साथी