TRP: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ने फिर मचाया धमाल, ग्रैंड फ़िनाले से पहले जानें बिग बॉस 14 का क्या रहा हाल

साल 2021 के छठे हफ़्ते (6-12 फरवरी) में शहरी इलाक़ों के दर्शकों की पसंद में थोड़ा-सा बदलाव नज़र आया। पहले स्थानों पर कोई बदलाव नहीं है। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा ने छठे हफ़्ते में भी पहला स्थान हासिल किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 12:54 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 08:47 AM (IST)
TRP: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ने फिर मचाया धमाल, ग्रैंड फ़िनाले से पहले जानें बिग बॉस 14 का क्या रहा हाल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai in top 5 list. Photo- Instagram/Starplus

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्टे के सबसे विवादित शोज़ में से एक बिग बॉस 14 का पर्दा आने वाले वीकेंड में गिर जाएगा। शो टीआरपी लिस्ट में आने के लिए जूझता रहा, मगर टॉप 5 में जगह नहीं बना सका। अब उम्मीद की जा रही है कि ग्रैंड फिनाले एपिसोड शो को टॉप 5 में पहुंचा सकता है, जिसका पता बाद में चलेगा। पहले जान लीजिए गुज़रे हफ़्ते में किन टीवी शोज़ ने धमाल मचाया। 

साल 2021 के छठे हफ़्ते (6-12 फरवरी) में शहरी इलाक़ों के दर्शकों की पसंद में थोड़ा-सा बदलाव नज़र आया। पहले स्थानों पर कोई बदलाव नहीं है। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा ने छठे हफ़्ते में भी पहला स्थान हासिल किया है। यह शो पिछले कई हफ़्तों से नंबर वन बना हुआ है। इस शो में रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय मुख्य भूमिका निभाते हैं।

दूसरे और तीसरे स्थानों पर भी स्टार प्लस के शोज़ का ही कब्ज़ा रहा। दूसरे स्थान पर इमली और तीसरे स्थान पर गुम है किसी के प्यार में आया। ये दोनों शोज़ पिछले हफ़्ते भी इन्हीं स्थानो पर रहे थे। इमली में सुम्बुल तौकरी ख़ान टाइटल रोल में हैं, जबकि गशमीर महाजनी और मयूरी देशमुख अहम किरदार निभाते हैं। गुम है किसी के प्यार में शो में नील भट्ट, आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा मुख्य किरदारों में नज़र आते हैं।

चौथे स्थान पर ज़ी टीवी का शो कुंडली भाग्य आया। इस शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। पांचवें हफ़्ते में सोनी टीवी का लोकप्रिय शो इंडियन आइडल चौथे स्थान पर रहा। पांचवें स्थान पर स्टार प्लस के शो यह रिश्ता क्या कहलाता है ने वापसी की है। पांचवें हफ़्ते में इसे कुंडली भाग्य ने टॉप से धकेल दिया था।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो यहां भी दर्शकों की पसंद में थोड़ा बदलाव नज़र आया। शुरू के चार स्थानों पर तो पिछले हफ़्ते जैसा ही नज़ारा है। ज़ी अनमोल का शो तुझसे है राब्ता पहले और कुंडली भाग्य दूसरे स्थान पर रहे। स्टार उत्सव का शो साथ निभाना साथिया और यह रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे स्थान और चौथे स्थानों पर रहे। पांचवें स्थान पर ज़ी टीवी पर प्रसारित हो रहा कुंडली भाग्य रहा, जिसने ज़ी अनमोल के शो अग्निफेरा की बेदखल किया है। 

chat bot
आपका साथी