दिव्यांका त्रिपाठी की लाइफ़ में आया डबल सेलिब्रेशन का मौक़ा!

खबर है कि प्रोडक्शन टीम ने सभी के लिए कुछ खास सरप्राइज़ की भी तैयारी की है। शो में लीड किरदार निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा है कि वे फैन्स की शुक्रगुजार हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2016 07:46 PM (IST)
दिव्यांका त्रिपाठी की लाइफ़ में आया डबल सेलिब्रेशन का मौक़ा!

मुंबई। स्टार प्लस के सुपर हिट शो ये हैं मोहब्बतें ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है, जिसको लेकर सारे किरदार डबल सेलिब्रेशन की तैयारी में जुटे हैं।

वजह यह है कि हाल ही में शो ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। यही नहीं शो को अच्छी लोकप्रियता भी हासिल हुई है। डबल सेलिब्रेशन की खास वजह यह है कि शो जल्द ही अपने हजार एपिसोड भी पूरे करने जा रहा है। सो, इस वजह से शो के कलाकार काफी उत्साहित हैं और वे इस तैयारियों में जुटे हैं कि वे ग्रैंड सेलेब्रेशन करें। खबर है कि एकता कपूर भी शो के सारे कलाकारों को खास तोहफा भी देने वाली हैं और साथ ही एक बड़ा सेलेब्रेशन भी होने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- बिग बॉस के घर में आज दौड़ेंगी बानी और मनवीर की टैक्सी

खबर है कि प्रोडक्शन टीम ने सभी के लिए कुछ खास सरप्राइज़ की भी तैयारी की है। शो में लीड किरदार निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा है कि वे फैन्स की शुक्रगुजार हैं।

chat bot
आपका साथी