#MeToo आरोपों के बाद क्या फिर इंडियन आइडल के जज की कुर्सी छोड़ देंगे अनु मलिक?

सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का 11वां सीजन शुरू हो चुका है। ये सीजन शुरू होने के साथ अनु मिलक एक बार फिर घिरते नजर आ रहे हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 11:55 AM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 11:56 AM (IST)
#MeToo आरोपों के बाद क्या फिर इंडियन आइडल के जज की कुर्सी छोड़ देंगे अनु मलिक?
#MeToo आरोपों के बाद क्या फिर इंडियन आइडल के जज की कुर्सी छोड़ देंगे अनु मलिक?

नई दिल्ली जेएनएन। सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ का 11वां सीजन शुरू हो चुका है। इस बार शो के जज हैं विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक। आपको याद होगा इंडियन आइडल के 10वें सीजन में भी अनु मलिक शो के जज थे, लेकिन एक लड़की और सोना मोहापात्रा के मीटू आरोपों के बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद जावेद अली ने उनकी जगह ली थी। अब इंडियन आइडल का 11वां सीजन शुरू होने के साथ अनु मिलक एक बार फिर घिरते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में सोना ने एक ओपन लेटर के जरिए अनु मलिक पर फिर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने अपने लेटर में सोनी टीवी, शो के प्रोड्यूसर, शो के दूसरे जज यानी नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी, शो के होस्ट आदित्य नारायण को भी लपेटा है। सोना के ट्वीट के बाद सिंगर नेहा भसीन भी खुलकर अनु मलिक के खिलाफ सामने आ गईं और उन्होंने भी अनु मलिक को काफी बुर भला बताया। इस विवाद के दोबारा जन्म लेने के बाद फिर से ये सवाल उठ रहा है कि क्या अनु मलि को फिर से शो छोड़ना पड़ जाएगा।

This. pic.twitter.com/LoZKmiHzEC

— ShutUpSona (@sonamohapatra) October 31, 2019

एक सूत्र ने पिंकविला को इस बारे में जानकारी दी है। सूत्र ने पिंकविला को बताया, ‘म्यूजिक कंम्पोज़र अनु मलिक इस बार शो नहीं छोड़ेंगे वो शो में जज बने रहेंगे। सूत्र ने कहा, ‘अनु मलिक निश्चिक तौर पर शो में बतौर जज बने रहेंगे। जो भी लड़कियां उनके खिलाफ शिकायत कर रही हैं वो सिर्फ सोशल मीडिया पर ही शिकायत क्यों कर रही हैं। वो क्यों उनके खिलाफ कोई लीगल एक्शन नहीं ले रही है आखिर ये एक बेहद गंभीर मुद्दा है’।

ये भी पढ़ें : Neha Bhasin Accuses Anu Malik: सोना महापात्रा के बाद नेहा भसीन ने लगाया अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप

chat bot
आपका साथी