नैतिक नहीं इनके साथ इश्क लड़ा रही हैं अक्षरा?

खबर है कि स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा का दिल आजकल अपने ही शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर पर आ गया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक अक्षरा का रोल निभाने वाली हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयवंत जायसवाल को डेट कर रही हैं।

By Edited By: Publish:Fri, 11 Apr 2014 09:33 AM (IST) Updated:Fri, 11 Apr 2014 09:33 AM (IST)
नैतिक नहीं इनके साथ इश्क लड़ा रही हैं अक्षरा?

मुंबई। खबर है कि स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा का दिल आजकल अपने ही शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर पर आ गया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक अक्षरा का रोल निभाने वाली हिना खान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयवंत जायसवाल को डेट कर रही हैं।

पहले खबरें थी कि हिना अपने शो के प्रोड्यूसर नीरज बलियान के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। अब उनके और जयवंत को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं। जयवंत को सेट पर लोग रॉकी बुलाते हैं।

अक्षरा अपने इस नए रिश्ते को लेकर कुछ भी कहने से बच रही हैं। कुछ समय पहले खबरें थी कि अक्षरा अपने शो के निर्माता नीरज के साथ रिश्ते में हैं। बताया जाता है कि दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इस खबर को पढ़ने के बाद टीवी देखना बंद कर देंगे आप

पढ़ें : जानिए, अक्षरा के पहले प्यार का राज

chat bot
आपका साथी