इडियट बॉक्स न समझें, ये आपको दे रहा है इतिहास का ज्ञान, यें हैं टॉप 5 हिस्टोरिकल शोज़

इस लिस्ट को देखने बाद आप अपने टीवी को इडियट बॉक्स कहना छोड़ देंगे!

By ShikhasEdited By: Publish:Wed, 31 May 2017 01:17 PM (IST) Updated:Wed, 31 May 2017 01:17 PM (IST)
इडियट बॉक्स न समझें, ये आपको दे रहा है इतिहास का ज्ञान, यें हैं टॉप 5 हिस्टोरिकल शोज़
इडियट बॉक्स न समझें, ये आपको दे रहा है इतिहास का ज्ञान, यें हैं टॉप 5 हिस्टोरिकल शोज़

मुंबई। घर पर रखा टीवी आपको कई बार इडियट बॉक्स लगता होगा जो तरह तरह की चीजें दिखाता हैं मगर वो ज़माना गया जब इस पर सिर्फ़ एंटरटेनिंग शोज़ आते थे। हमारे मानिए और अब टीवी को इडियट बॉक्स कहना बंद कर दीजिये क्यूंकि अब ये आपको इतिहास का ज्ञान भी देने लगा है।

रामायण और महाभारत से आगे बढ़कर अब टीवी पर कई ऐसे शोज़ आतें हैं जो आपको उन लोगों के बारें में बतातें हैं जिनके बारे में आपने सिर्फ़ पढ़ा होगा। यें हैं टॉप 5 हिस्टोरिकल शोज़-

यह भी पढ़ें- बाहुबली के बाद अब देखने को तैयार रहिये Baahubali: The Lost Legends 

1. पेशवा बाजीराव 

शो पेशवा बाजीराव पंतप्रधान श्रीमन्त पेशवा बाजीराव बल्लाळ बाळाजी भट्ट की जीवनी पर आधारित है जिसकी कहानी बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी के ज़रिये लोगों के सामने आई। लेकिन, सोनी टीवी चैनल पर आ रहे इस शो में बाजीराव की कहानी उनके बचपन से दिखाई गई है और वो भी पूरी डिटेल के साथ। बाजीराव का किरदार निभा रहे चाइल्ड आर्टिस्ट रूद्र सोनी भी अपने अभिनय से सबका दिल जीत रहे हैं।

2. शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजित सिंह 

सिख साम्राज्य के लीडर महाराजा रंजित सिंह की कहानी आप लाइफ ओके पर दख सकतें है। जो नहीं जानतें उन्हें बता दें कि महज़ 12 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पिता को खो दिया और इसके बाद उन्होंने अकेले पूरा राजपाट संभाला। छोटी सी उम्र में चेचक की बीमारी की वजह से उनकी एक आंख ख़राब हो चुकी थी। महाराजा रणजीत ने अफगानों के खिलाफ कई लड़ाइयां लड़ीं। यही नहीं, यह एक ऐसी व्यक्ति थे, जिन्होंने न केवल पंजाब को एकजुट करके रखा, बल्कि अपने जीते-जी अंग्रेजों को अपने साम्राज्य के पास भी नहीं फटकने दिया। 

3. भारत के वीरपुत्र: महाराणा प्रताप

डेली सोप से हटकर इतिहास के कुछ पन्ने आपको टीवी पर दिखाने की इस लिस्ट में शामिल हैं महाराणा प्रताप की कहानी भी। महारण प्रताप उदयपुर, मेवाड में शिशोदिया राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। महाराणा प्रताप सिंह ने मुगलो को कही बार युद्ध में भी हराया। मई 2013 से दिसम्बर 2015 तक चले इस शो में महाराणा प्रताप सिंह का किरदार शरद मल्होत्रा ने निभाया था।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ऐसे बने टीवी के सुल्तान, इस दंगल में सलमान और रितिक चित 

4. एक वीर स्त्री की कहानी: झांसी की रानी 

सबसे मशहूर हिस्टोरिकल शो में से एक झांसी की रानी के बारे में तो अप जानते ही होंगे। लोगों ने इस शो को बहुत प्यार दिया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्म से लेकर उनका झांसी की रानी बनने तक का सफ़र इस शो में बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया था। छोटी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया अलका गुप्ता ने और फिर इसे आगे बढाया कृतिका सेंगर ने। यह शो साल 2009 से 2013 तक चला।

5. जोधा अकबर

एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस इस शो को हम कैसे भूल सकतें हैं। राजनीतिक फैसलों से जुड़े राजपूत जोधा बाई और मुग़ल साम्राज्य के राजा अकबर के रिश्ते की यह कहानी बेहतरीन थी। लोगों ने इस शो को बहुत पसंद किया था। हालांकि, जोधा याने परिधि शर्मा का कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म हो जाने से इस शो बंद करना पड़ा मगर, इसके रिपीट एपिसोड्स को भी अच्छी खासी टी आर पी मिल रही है।

खैर, इन सभी के अलावा, चन्द्रगुप्त मोर्य, धरती का वीर योद्धा: पृथ्वीराज चौहान, रज़िया सुलतान, वीर शिवाजी भी इन हिस्टोरिकल टीवी शोज़ का हिस्सा है। 

chat bot
आपका साथी