'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'जेठालाल' के बेटे टप्पू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, रणवीर सिंह के साथ आएंगे नजर

तस्वीर में लुक की बात करें तो राज अनादकट जहां ब्लैक कोट पैंट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं रणवीर कैजुअल लुक में कहर ढाह रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर ने कैप भी कैरी की है। इस दौरान दोनों की स्माइल बस देखते ही बन रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2022 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2022 05:52 PM (IST)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'जेठालाल' के बेटे टप्पू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, रणवीर सिंह के साथ आएंगे नजर
Photo Credit : Raj Anadkat Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के हिट शोज की लिस्ट में शामिल है। टीआरपी के मामले में भी ये शो हमेशा टॉप पर रहात है। वहीं इस शो का हिस्सा बनकर कलाकार घर-घर में अपनी खास पहचान बना चुका है। ​शो के कई ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्हें दर्शकों ने छोटे से बड़ा होते देखा है। इसी बीच अब इस शो के एक फेमस कैरेक्टर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जेठालाल के बेटे यानी टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। राज जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ काम करने जा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Raj Anadkat (@raj_anadkat)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पिछले कई एपिसोड में टप्पू यानी राज अनादकट नजर नहीं आ रहे हैं। इसी की वजह से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। लेकिन अब साफ हो गया है कि आखिर टप्पू शो में क्यों नजर नहीं आ रहे थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर राज और रणवीर सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। ये वायरल तस्वीर राणवीर और राज की सेल्फी है, जो रणवीर ने क्लिक किया है। फोटो के सामने आन के बाद से ही अटकलों का बाजार तेजी से गर्म हो गया है। वहीं कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों एक साथ ​किसी बिग प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। हलांकि अभी तक राज और रणवीर की तरफ से इस बात को लेकिर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो दोनों के एक साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए बड़ा गिफ्ट होगा।

तस्वीर में दोनों के लुक की बात करें तो राज अनादकट जहां ब्लैक कोट पैंट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं रणवीर कैजुअल लुक में कहर ढाह रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर ने कैप भी कैरी की है। इस दौरान दोनों की स्माइल बस देखते ही बन रही है।

chat bot
आपका साथी