Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नेहा मेहता से पहले ये स्टार्स छोड़ चुके हैं ‘तारक मेहता...’ का साथ, रहे थे शो की जान

सोनी सब पर प्रासारित होने वाला टीवी की दुनिया का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी स्टार कास्ट की वजह से काफी चर्च में रहता है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 08:25 AM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नेहा मेहता से पहले ये स्टार्स छोड़ चुके हैं ‘तारक मेहता...’ का साथ, रहे थे शो की जान
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नेहा मेहता से पहले ये स्टार्स छोड़ चुके हैं ‘तारक मेहता...’ का साथ, रहे थे शो की जान

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी सब पर प्रासारित होने वाला टीवी की दुनिया का फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी स्टार कास्ट की वजह से काफी चर्च में रहता है। ‘तारक मेहता...’ को शुरू हुए 12 साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। साल 2008 में शुरू हुए इस शो की जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। तभी तो अगर सीरियल में कोई भी बदलाव आता तो वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में सीरियल नेहा मेहता उर्फ अंजली मेहता  की वजह से खबरों में है।

दरअसल, नेहा मेहता ने शो के अलविदा कह दिया है। खबरों की मानें तो नेहा मेहता की जगह अब टीवी एक्ट्रेस सुनैना फौज़दार ले सकती हैं। हालांकि ये नाम अभी कन्फर्म नहीं है। लेकिन नेहा मेहता ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने इस शो को छोड़ा है। इससे पहले कई कलाकार सीरियल को बाय-बाय कह चुके हैं। हम आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने ‘तारक मेहता...’ को अबतक अलविदा कहा है।

1. दिशा वकानी : इन्हें तो लोग दिशा वकानी कम और दया बेन के नाम से ज्यादा जानते हैं। दिशा ने दो साल पहले ही शो छोड़ा है।

2. सुरभि चंदना : सुरभि ने शो में स्वीटी का रोल प्ले किया था, लेकिन जल्द ही उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।

3. भव्य गांधी : भव्य गांधी शो में टप्पू का किरदार निभाया था। लेकिन 2017 में उन्होंने शो छोड़ दिया। भव्य ने इस सीरियल में करीब 8 साल काम किया।

4. झील मेहता : झील मेहता शो में सोनालिका भिड़े (सोनू) का रोल प्ले कर रही थीं। झील ने कई सालों तक इस सीरियल में काम किया। जब वो 9 साल की थीं तब वो इस शो से जुड़ी थीं और 14 साल की उम्र तक शो का हिस्सा बनी रहीं। लेकिन फिर अपनी पढ़ाई के लिए झील को शो छोड़ना पड़ा।

5. मोनिका भदौरिया : मोनिका ने सीरियल में बावरी का रोल प्ले किया था जो बागा की गर्लफ्रेंड थीं। मोनिका ने करीब 6 साल इस सीरियल में काम किया।

6. निधि भानुशाली : झील मेहता के शो छोड़ने के बाद निधि भानुशाली ने सीरियल में सोनू भिड़े का किरदार प्ले किया लेकिन अपनी पढ़ाई की वजह से उन्होंने भी शो छोड़ दिया।

7. कवि कुमार आजाद : इस किरदार को कोई कैस भूल सकता है। कवि कुमार आजाद ने शो में करीब 9 साल काम किया। लेकिन 2018 में उनका निधन हो गया जिसके बाद निर्मल सोनी को डॉ हाथी के किरदार के लिए कास्ट किया गया।

8. दिलखुश रिपोर्टर : दिलखुश रिपोर्टर सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी के रोल में दिखी थीं, लेकिन परिवार और पर्सनल कारणों की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी