ऐसी क्या मुसीबत आ पड़ी कि शराबी बन गए सुनील ग्रोवर

सुनील ने अपने ट्विटर एकांउट पर ये विडियो भी शेयर किया है। इसमें वह बिल्ला शराबी के लुक में दिख रहे हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 27 Sep 2017 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 27 Sep 2017 06:21 PM (IST)
ऐसी क्या मुसीबत आ पड़ी कि शराबी बन गए सुनील ग्रोवर
ऐसी क्या मुसीबत आ पड़ी कि शराबी बन गए सुनील ग्रोवर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सुनील ग्रोवर पिछले लंबे समय से छोटे परदे से गायब हैं। वह कुछ रियलिटी शो में गेस्ट भूमिकाएं तो निभा रहे हैं लेकिन अब तक वह पूरी तरह से किसी शो का हिस्सा नहीं बने हैं।

कपिल शर्मा के शो से खुद को अलग करने के बाद पिछले दिनों उन्हें फराह खान के शो के लिए ऑफ़र मिला तो दूसरी तरफ उन्हें द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो होस्ट करने का भी। लेकिन सुनील ने इन सभी को न इसलिए कहा है क्योंकि इन दिनों वह दारु पीकर कहीं भी गिर पड़ रहे हैं। लेकिन थोड़ा ठहरे, हम आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर कोई रियल लाइफ में शराबी नहीं बने हैं, बल्कि वह एक मुहीम के लिए आगे आये हैं। वह शराबबंदी को लेकर बनाये गए एक विडियो में इन दिनों नज़र आ रहे हैं। उनका यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने व्यंगात्मक तरीके से यह कहने की कोशिश की है कि दारु पीना क्यों गलत है और जो शराब का सेवन करते हैं उन्हें क्या क्या परेशानियाँ झेलनी पड़ सकती है। सुनील ने अपने ट्विटर एकांउट पर ये विडियो भी शेयर किया है। इसमें वह बिल्ला शराबी के लुक में दिख रहे हैं। ख़ास बात यह है कि सुनील ने इस गाने में अपनी आवाज भी दी है। सुनील ग्रोवर के इस गाने के बोल हैं कि दारू पीके गिरना गिरना है...

Drinking can harm more than a few ways, Billa Sharabi voicing in this video song https://t.co/RB9TTTwZmH

— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 26, 2017

यह भी पढ़ें:बिग बॉस का पहला सवाल, बताइये इसमें से कितने नाम सही हैं जनाब

सुनील ग्रोवर ने छोटे परदे पर गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे लोकप्रिय किरदार दिए हैं लेकिन कपिल से झगड़े के बाद से वो काफी सोच समझ कर चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी