Tu Yaheen Hai सुन रो पड़े सिद्धार्थ और शहनाज़ के फैंस, बोले- ‘ये पागलपन की हद तक एक दूसरे से प्यार करते थे'

सिद्धार्थ शुक्ला को गुज़रे हुए दो महीने होने वाले हैंलेकिन फैंस अब तक उनके मौत के ग़म से बाहर नहीं आ पाए हैं। लोग जब भी शहनाज़ को अकेले देखते हैं तो वो भावुक हो जाते हैं।हाल ही में शहनाज़ ने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देते हुए गाना रिलीज़ किया है

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 02:33 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 02:33 PM (IST)
Tu Yaheen Hai सुन रो पड़े सिद्धार्थ और शहनाज़ के फैंस, बोले- ‘ये पागलपन की हद तक एक दूसरे से प्यार करते थे'
Photo credit - Shehnaaz Youtube Channel Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। सिद्धार्थ शुक्ला को गुज़रे हुए दो महीने होने वाले हैं, लेकिन फैंस अब तक उनके मौत के ग़म से बाहर नहीं आ पाए हैं। लोग जब भी शहनाज़ को अकेले देखते हैं तो वो भावुक हो जाते हैं। इसी बीच हाल ही में शहनाज़ ने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देते हुए एक गाना रिलीज़ किया है जिसमें वो बहुत अकेली नज़र आ रही हैं। इस गाने के देख सिडनाज़ के फैंस एक बार फिर भावुक हो गए हैं और ट्विटर पर गाने को लेकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

क्या है गाने में…

ये गाना आज यानी 29 अक्टूबर को 12 बजे शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल हैं 'मेरे दिल को पता है, तू यहीं है यहां है।' गाने में शहनाज गिल को दिखाया गया है कि सिद्धार्थ के जाने के बाद वो किस तरह से रह रही हैं। इसके अलावा सिडनाज के बिग बॉस 13 के यादगार पलों को मिलाकर इस गाने को तैयार किया गया है। गाने के जरिए शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया है। गाने के बीच में सिद्धार्थ शुक्ला की आवाज भी सुनाई देती है, वो अपने अंदाज में 'सना' नाम पुकारते हैंइस गाने में शहनाज़ का दर्द साफ छलक रहा है। देखें वीडियो।

भावुक हुए फैंस…

‘तू यहीं है’ रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग एक बार फिर सिडनाज़ को साथ में देख बेचैन हो गए हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शहनाज़ जैसे बहादुर महिला मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी। वो एक दूसरे से पागलपन की हद तक प्यार करते थे। सिडनाज़ थे हैं और हमेशा रहेंगे’।

She is one of the strongest woman,I have ever seen in my entire life. They loved each other madly. SIDNAAZ the hain or hamesha rahenge.#TuYaheenHai#SidNaaz pic.twitter.com/xbziNPkMKF

— ꪀⅈꪑ𝕫• (@nimraaaahy) October 29, 2021

Even without hearing , i can say ,, this is neither a song nor a poetry..these r her pure feelings for her biggest supporter, her love, her kullu , her everything ..her Sidharth Shukla ..

Tu Yaheen Hai Sidharth#SidNaaz pic.twitter.com/dmtBqKxKAR— iam@subhkool (💙SidNaaz❤) (@dazzler_hike) October 29, 2021

She turned around looked at the other couple smiling and being happy, the way Sid & Sana were, unfair simply unfair 💔

Tu Yaheen Hai Sidharth | #SidNaaz— ZAIN🇮🇳💙 (@ZAIN17_) October 29, 2021

It's gonna be 4 mins 31 seconds of every #SidNaaz emotions that will be felt today. 🤧🥺♥️

Tu Yaheen Hai Sidharth#TuYaheenHai pic.twitter.com/bXDBNj2oAq— Bikash SidNaaz Forever (@Bikuengr) October 29, 2021

Abhi YouTube link click kya, pehle bhi kya tha… but this time ek dum se Dhak Dhak hone lagi 🥺🥺🤞🏼🤞🏼#TuYaheenHai #SidNaaz pic.twitter.com/CCBZyCunFf— Aman❥❦SidNaaz💔 (@SidnaazAman1881) October 29, 2021

He has taught her to live in fire and walk on steppes of ice but he didn't tell her he's gonna leave her on the edges and now she has to remember him for longer than she has known him. #SidNaaz pic.twitter.com/lVgjmVwA3N— 𝒦𝒶𝓉𝒽𝒶 // Wo Yaheen Hain ♡ 🇮🇳 (@daffahojaosare) October 29, 2021

आपको बता दें कि सिद्धार्थ की निधन 2 अक्टूबर को हुआ था। हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ की मौत हुई थी। सिड की मौत के बाद शहनाज़ पूरी तरह से पब्लिक से दूर हो गई थीं, लेकिन अब वो काम पर वापस लौट आई हैं। हाल ही में शहनाज़ की फिल्म 'हौसला रख' रिलीज़ हुई है जो अच्छा कलेक्शन भी कर रही है।

chat bot
आपका साथी