ऐसी बिकिनी पहन शमा सिकंदर ने दिखाया अपना बोल्ड फीगर, एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देख फैंस ने कहा- 'हॉट'

टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर ने फिलहाल एक्टिंग को अलविदा कहा हुआ है। बावजूद इसके उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों फैंस फॉलो करते हैं। शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 12:54 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 12:54 PM (IST)
ऐसी बिकिनी पहन शमा सिकंदर ने दिखाया अपना बोल्ड फीगर, एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देख फैंस ने कहा- 'हॉट'
टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर- तस्वीर : Instagram: shamasikander

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर ने फिलहाल एक्टिंग को अलविदा कहा हुआ है। बावजूद इसके उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों फैंस फॉलो करते हैं। शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

शमा सिकंदर के फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद भी करते रहती हैं। एक बार फिर से वह अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अब अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें शमा सिकंदर का परफेक्ट फीगर देखने को मिल रहा है। साथ ही उनके हॉट और बोल्ड अंदाज को देख फैंस जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

शमा सिकंदर ने अपनी नई बिकिनी तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में वह नियॉन कलर की बिकिनी में बोल्ड पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उन्होंने बिकिनी के साथ हैट भी पहनी हुई है। इसके साथ शमा सिकंदर ने प्रिंटेड श्रग भी कैरी किया हुआ है। इस पूरे लुक में अभिनेत्री का हॉट और बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए शमा सिकंदर कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'हम दिन याद नहीं रखते लम्हें याद रखते है....।' सोशल मीडिया पर शमा सिकंदर की यह हॉट और बोल्ड तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने शमा सिकंदर के फीगर की तारीफ की है।

आपको बता दें कि शमा सिकंदर कई टीवी सीयिरल और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। समा जहां अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं वहीं उनकी खूबसूरती के भी जमकर चर्चें रहते हैं। शमा सिकंदर को साल 2003 में प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से पहचान मिली थी। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम 'पूजा मेहता' था।

chat bot
आपका साथी