Salman Khan के साथ पंगा लेंगी एकता कपूर, Bigg Boss के अगले सीजन संग आएगा ये रियलिटी शो?

Salman Khan के बिग बॉस के अब तक कई सीजंस आ चुके हैं। बिग बॉस का कोई सीजन हिट रहा कोई सीजन फ्लॉप। हालांकि इसके बावजूद उनके विवादित रियलिटी शो के अगले सीजन का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। बिग बॉस सीजन 18 को लेकर भी फैंस उत्सुक हैं लेकिन लगता है इस बार एकता कपूर ने सलमान संग पंगा लेने की ठान ली है।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Publish:Thu, 28 Mar 2024 12:02 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 12:02 PM (IST)
Salman Khan के साथ पंगा लेंगी एकता कपूर, Bigg Boss के अगले सीजन संग आएगा ये रियलिटी शो?
बिग बॉस 18 से होगी लॉक अप 2 की टक्कर / फोटो- Instagram

HighLights

  • सलमान खान संग भिड़ेंगी एकता कपूर
  • बिग बॉस 18 के साथ लॉक अप 2 की होगी टक्कर?
  • लॉक अप 2 को लेकर एकता कपूर ने शेयर की थी बड़ी अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो बिग बॉस के एक सीजन खत्म होते ही फैंस दूसरे सीजन के इंतजार में बेसब्री से बैठे रहते हैं। हर साल सितंबर से अक्टूबर के महीने में कलर्स का विवादित शो ऑनएयर होता है,जिसमें कई बड़े सितारे हिस्सा लेते हैं।

लगभग तीन से चार महीने तक बिग बॉस रियलिटी शो लोगों का मनोरंजन करता है। बिग बॉस सीजन 17 के बाद अब फैंस इसके 18वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, ऐसा लगता है कि इस बार सलमान खान से टीवी क्वीन एकता कपूर पंगा लेने का मन बना चुकी हैं। एकता कपूर भी अपने रियलिटी शो को उस समय पर ही ऑनएयर करने वाली हैं, जब सलमान खान का शो टीवी पर आएगा।

लॉकअप 2 और बिग बॉस 18 में होगी भिडंत?

होली के मौके पर एकता कपूर ने अपने फैंस से ये वादा किया था कि वह छह महीने में लॉक अप सीजन 2 लेकर दर्शकों के सामने हाजिर होंगी। आपको बता दें कि लॉकअप का पहला सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट पर आया था, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। पहले सीजन के होस्टिंग की कमान कंगना रनोट ने अपने हाथों में ली थी।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: फिर कंगना रनोट की जेल में कंटेस्टेंट पीसेंगे चक्की? एकता ने बताया- शो लौटने में कितने दिन बाकी

सियासत.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब जब एकता कपूर ने आधिकारिक तौर पर ये घोषणा कर दी है कि लॉकअप का सीजन 6 महीने बाद आएगा, तो ऐसे में सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या एकता कपूर दबंग खान से पंगा लेंगी, क्योंकि छह महीने बाद सितंबर और अक्टूबर के बीच में सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस 18 लेकर दर्शकों के बीच आएंगे।

इस बार टीवी पर आएगा लॉक अप सीजन 2?

लॉक अप का पहला सीजन साल 2022 में आया था। बीते साल जब दूसरे सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई थी, तो ये कहा जा रहा था कि एकता कपूर अपने विवादित शो को ओटीटी की जगह टीवी पर ऑनएयर करेंगी। खबर थी कि उनका ये शो जी टीवी पर ऑनएयर हो सकता है। |

हालांकि, एकता कपूर ने ये कन्फर्म कर दिया है कि लॉकअप 2 आएगा जरूर, लेकिन ओटीटी या टीवी पर इसकी कोई भी जानकारी उन्होंने अब तक शेयर नहीं की है। आपको बता दें कि लॉकअप सीजन 1 की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें: 'हिंदुस्तान को मिलेगी ईदी,' BMCM के ट्रेलर को लेकर Salman Khan हुए एक्साइटेड, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

chat bot
आपका साथी