Ramayan के लक्ष्मण सुनील लहरी ने दिखाया मां सीता का असली महल, बाहर से अंदर तक कराए पूरे महल के दर्शन, देखें तस्वीरें

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस से जुड़े रहते हैंं। यही नहीं सुनील अक्सर अपने फैंस से शो से जुड़े सवाल भी पूछते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 01:31 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 01:31 PM (IST)
Ramayan के लक्ष्मण सुनील लहरी ने दिखाया मां सीता का असली महल, बाहर से अंदर तक कराए पूरे महल के दर्शन, देखें तस्वीरें
Photo Credit - Sunil Lahri, Dipika Chikhlia Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। 90 के दशक के फेमस टीवी शो 'रामायण' आज भी लोगों के दिलों दिमाग में बस है। रामानंद सागर के इस धार्मिक सीरियल को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना की पहले। इस शो का हर कलाकार अपनी एक खास फैन फॉलोइंग रखता है। वहीं 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस से जुड़े रहते हैंं। यही नहीं सुनील अक्सर अपने फैंस से शो से जुड़े सवाल भी पूछते हैं और फिर अगले ही दिन उसका सही उत्तर भी बताते हैं। इसी बीच सुनील लहरी का एक और पोस्ट चर्चा में आया है। इस पोस्ट में उन्होंने मां सीता के जन्म​ स्थान की तस्वीर दिखाई है। यहां देखें तस्वीरें...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक तस्वीर आप देख सकते हैं कि जनकपुर का पूरा महल बाहर से दिख रहा है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'जनकपुर नेपाल, जनक पुत्री सीता का जन्म स्थान और महल।' वहीं दूसरी तस्वीर में आपको महल के अंदर बना हुआ जानकी मंदिर के दर्शन होंगे। इस पर लिखा है, 'जानकी मंदिर, जनकपुर महल के अंदर सीता मंदिर।' वहीं तीसरी और अखिरी तस्वीर में आपको 'रामायण' शो से सीता और लक्ष्मण के एक सीन की झलक देखने को मिलेगी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'मां सीता का असली महल, जन्म स्थान और मंदिर, जनकपुर में...।'

इन तस्वीरों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं यूजर इस पर कमेंट कर मां सीता की जन्म स्थान के दर्शन कराने के लिए सुनील लहरी को धन्यवाद भी कह रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो लक्ष्मण भइया का ससुराल भी है...।' अबतक इस तस्वीर को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी