Pearl V Puri का होगा कोविड टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भेजा जाएगा ठाणे जेल

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को शुक्रवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया है। पर्ल पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 09:09 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 09:23 AM (IST)
Pearl V Puri का होगा कोविड टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भेजा जाएगा ठाणे जेल
Photo Credit - Pearl v Puri Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को शुक्रवार को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया है। पर्ल पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पर्ल वालिव पुलिस स्टेशन में हैं और जल्द ही उनका कोविड टेस्ट किया जाएगा। अगर एक्टर की रिपोर्ट्स नेगेटिव आती हैं तो उन्हें वालिव पुलिस स्टेशन से निकालर ठाणे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी संजय पाटिल का कहना है कि प्रोटोकॉल के तहत जिस भी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है उसका कोविड टेस्ट करवाया जाता है। इसलिए पर्ल वी पुरी का भी आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा। अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें सोमवार को ठाणे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अभी वो वालिव पुलिस स्टेशन में हैं’।

Television actor Pearl Puri has been arrested by Waliv and Mumbai police. He was arrested in connection with minor. A case has been registered under Section 376 of IPC & POCSO Act: Mumbai Police

— ANI (@ANI) June 5, 2021

एक तरफ जहां पर्ल पर गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं दूसरी तरफ टीवी इंडस्ट्री खुलकर पर्ल के सपोर्ट में आ गई है। एकता कपूर, करिश्मा तन्ना, अली गोनी, अनीता हसनंदानी, अर्जुल बिजलानी समेत कई सितारों ने पर्ल का सपोर्ट किया है और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है। एकता कपूर ने दो पर्ल के सपोर्ट में एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी लड़की की मां से बात हुई है और वो ख़ुद ये कह रही हैं कि पर्ल निर्दोष है। एकता के इस पोस्ट के बाद मुंबई के वसई के डीएपसी संजय कुमार पाटिल ने मीडिया से बात की और कहा कि उनके ऊपर लगा एक भी आरोप झूठा नहीं है। डीएसपी ने कहा, 'नहीं, आरोप बिल्कुल झूठे नहीं है। जांच में उनका (पर्ल वी पुरी) नाम सामने आया है। उनके खिलाफ सबूत भी हैं। इस वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। जांच में सच का साथ दिया जाएगा।' आपको बता दें  एकता और लड़की की मां का ऑडियो भी सामने आ चुका है जिसमें दोनों इस  केस के बारे में डिस्कस कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी