एकता के पास लौट आई नागिन, मौनी रॉय को मिला ये शो

फिलहाल मौनी की आनेवाली फिल्मों में अक्षय कुमार की गोल्ड और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र है। दबंग 3 में भी मौनी रॉय होंगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 04:28 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 10:13 AM (IST)
एकता के पास लौट आई नागिन, मौनी रॉय को मिला ये शो
एकता के पास लौट आई नागिन, मौनी रॉय को मिला ये शो

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। एकता कपूर की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं मौनी रॉय। ऐसा नहीं है कि इस बार मौनी उनके सुपरहिट शो नागिन का हिस्सा नहीं हैं तो एकता और उनके बीच किसी तरह की नाराजगी हुई है।

एकता यह जानती थीं कि मौनी अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। भले ही नागिन में दोनों एक साथ न आ रहे हों, लेकिन दोनों ने एक बार फिर से जोड़ी बना ली है। जी हां, एकता कपूर के इंटरनेट प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो में अब मौनी की भी एंट्री होने जा रही है। खबर है कि जल्द ही मेह्रुनिशा नामक शो का निर्माण करने जा रहा है और इस शो में मौनी हिस्सा बनने जा रही हैं। इस शो में मौनी लीड किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस शो का निर्देशन केन घोष करने वाले हैं। शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और जल्द ही दर्शकों को यह कहानी ऑल्ट बालाजी पर देखने का मौका मिलेगा। तो मौनी के फैन्स जो यह मान बैठे थे कि अब मौनी सिर्फ फिल्में ही किया करेंगी। उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है। चूंकि मौनी फिल्मों के साथ अपने टीवी और वेब शो के फैन्स को दुखी नहीं करने जा रही हैं। फिल्म की कहानी मेह्रुनिषा और सलीम नामक कैरेक्टर के इर्द- गिर्द घूमेगी। फिलहाल मौनी की आनेवाली फिल्मों में अक्षय कुमार की गोल्ड और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र है। दबंग 3 में भी मौनी रॉय होंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: दबंग 3 में चलेगा 'सलमौनी' का सिक्का, लेकिन बस इतनी देर

chat bot
आपका साथी