Monalisa Bold Photo: सुनसान सड़क देख मचल उठा मोनालिसा का दिल, बीच सड़क कर बैठीं ऐसा काम

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग जगह बना चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज से हर किसी को हैरान कर देती हैं। लेकिन हाल ही में सुनसान सड़क पर मोनालिसा ने किया ऐसा काम जिसे देख आप हो जाएंगे हैरान।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Fri, 17 Jun 2022 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jun 2022 05:34 PM (IST)
Monalisa Bold Photo: सुनसान सड़क देख मचल उठा मोनालिसा का दिल, बीच सड़क कर बैठीं ऐसा काम
monalisa bold photos Bhojpuri queen did hot photoshoot on road fans go crazy. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Monalisa Hot Photos: भोजपुरी क्वीन मोनालिसा अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को आकर्षित कर लेती हैं। हिंदी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। आज के समय में सोशल मीडिया पर वह छाई रहती हैं। अपनी तस्वीरों से एक्ट्रेस फैंस का खूब दिल जीतती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने सुनसान सड़क पर ऐसा काम किया, जिसे देख फैंस की आंखें फटी की फटी रह गयीं।

सुनसान सड़क पर मोनालिसा ने करवाया हॉट फोटोशूट

मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में मोनालिसा का बेहद हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। लेकिन जो बात लोगों का खूब ध्यान खींच रही है वह ये कि सड़क के बीचों-बीच मोनालिसा ने इतना हॉट फोटो करवाया है। इन तस्वीरों में मोनालिसा ने ब्लैक रंग के क्रॉप-टॉप के साथ ब्लू लूज जींस पहनी हुई है और उन्होंने अपने बालों को वेवी स्टाइल दिया है। मोनालिसा किसी तस्वीर में स्टाइल में जमीन पर बैठी हैं तो किसी तस्वीर में वह खड़े होकर अपनी बोल्डनेस दिखा रही हैं। उनकी ये सभी तस्वीरें बहुत ही दिलकश हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा की तस्वीरें देख फैंस ने बरसाया खूब प्यार

 अभिनेत्री की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। तस्वीर में मोनालिसा की हॉटनेस देखने के बाद फैंस खुद को भोजपुरी एक्ट्रेस पर प्यार बरसाने से रोक नहीं पा रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्यूटीफुल हॉट एंड गॉर्जियस'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप बहुत ही ज्यादा सुन्दर हो, बहुत ज्यादा प्यारी हो, बहुत हॉट एंड एट्रेक्टिव हो और खुद को बहुत ही अच्छे से पेश करती हों। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी क्वीन रॉकिंग'।

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

भोजपुरी सिनेमा क्वीन हैं मोनालिसा

मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में हिंदी फिल्म 'जयते' से की थी। इसके बाद उन्होंने उड़िया की फिल्मों में काम किया। शुरूआती दौर में मोनालिसा को अपने करियर में काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बी-ग्रेड की भोजपुरी फिल्में की, लेकिन धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई और आज के समय में वह कम भोजपुरी फिल्में करती हैं, लेकिन उसके लिए मोटी फीस लेती हैं।

chat bot
आपका साथी