बिग बॉस 10 में आज: घर बनेगा अखाड़ा, जमकर होगा 'दंगल'

रोहन आराप लगाएंगे कि मनु का बर्ताव सही नहीं है और वो टास्क के दौरान उन पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। इससे मनु और मनवीर चिढ़ जाएंगे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Oct 2016 05:06 PM (IST) Updated:Wed, 26 Oct 2016 05:21 PM (IST)
बिग बॉस 10 में आज: घर बनेगा अखाड़ा, जमकर होगा 'दंगल'

मुंबई। बिग बॉस के घर में लग्ज़री बजट टास्क लांड्री का दूसरा दिन आज है। पहले दिन तो सेलिब्रटीज़ और कॉमनर्स ने बराबर संख्या में कपड़े धोए, मगर घर का माहौल काफी टेंस रहा। टास्क के दौरान दोनों के बीच तकरार भी हुई।

दूसरे दिन ये तकरार जंग का रूप लेने वाली है। बुधवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में दोनों टीमें टास्क को शिद्दत से करने की चाहत में एक-दूसरे पर अटैक करने वाली हैं, जिससे बिग बॉस का घर कुछ देर के लिए युद्धभूमि में तब्दील होने वाला है। सायरन बजते ही दोनों टीमें ज़्यादा से ज़्यादा कपड़े हथियाने के लिए दौड़ पड़ेंगी। इसी बीच स्वामी ओम जी एक शर्ट गिरा देंगे, जिसे सेलिब्रटी कंटेस्टेंट लोपामुद्रा उठा लेंगी। इस पर स्वामी जी चिल्लाने लगेंगे कि लोपा चीटिंग कर रही है और उनसे कपड़ा छीन रही है। ये सुनकर मनु और मनवीर का पारा चढ़ जाएगा।

बी-ग्रेड फ़िल्मों का ऑडिशन दे चुकी है इंडियावाली प्रियंका जग्गा

इस झगड़े में इंस्पेक्टर बने रोहन की बातें घी का काम करेंगी। रोहन आराप लगाएंगे कि मनु का बर्ताव सही नहीं है और वो टास्क के दौरान उन पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। इससे मनु और मनवीर चिढ़ जाएंगे। रोहन उन्हें और चिढ़ाने के लिए उनके सामने डांस करने लगेेंगे, जिसके बाद नवीन को गुस्सा आ जाएगा और वो रोहन को बदतमीज़ी बंद करने के लिए कहेंगे। साथ ही धमकी देंगे कि वो रोहन को बख़्शेगा नहीं। मगर रोहन अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आएंगे और घर में जंग का आग़ाज़ हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी