बहू हमारी रजनीकांत में होने वाला है ये बड़ा बदलाव

शो में करण और रजनीकांत की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शक निश्चित तौर पर उन्हें को मिस करेेंगे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2016 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2016 01:40 PM (IST)
बहू हमारी रजनीकांत में होने वाला है ये बड़ा बदलाव

मुंबई। लाइफ ओके के शो बहू हमारी रजनीकांत में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शो के लीड करण वी ग्रोवर इस शो को अलविदा कहने वाले हैं।

जी हां, ये खबर सुनकर आप चौंक सकते हैं, लेकिन यही हकीकत है। करण वी ग्रोवर ने निर्णय ले लिया है, कि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। मतलब रजनीकांत जो लगातार ये बातें कहती थीं, कि शान मुझमें ये फीचर है ही नहीं... अब वो किससे ये सब बातें कहेंगी। इसके पीछे की बड़ी वजह ये है, कि करण को महेश भट्ट ने एक फिल्म ऑफर की है, और वो ये फिल्म छोड़ना नहीं चाहते। उन्होंने इससे पहले भी शो से दूरी बनाने की बात की थी। लेकिन फिर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया था। हालांकि इस बार उन्होंने तय कर लिया है, कि वो इस शो में अब काम नहीं कर पाएंगे।

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म का ट्रेलर आउट, देखें वीडियो

वो अब फिल्मों में जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने शो के मेकर्स से कह दिया है, कि वो इस शो में 15 अक्टूबर के बाद से काम नहीं कर पाएंगे। हालांकि हमने उनसे मैसेज के माध्यम से खबर की पुष्टि करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है और ना ही प्रोडक्शन हाउस ने इस खबर की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी