KBC 13: 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचीं दृष्टिहीन महिला कंटेस्टेंट, क्या शो को जल्द मिलने वाला है अपना पहला करोड़पति

लोगों को लखपति और करोड़पति बनान वाले वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ को जल्द ही अपना पहला करोड़पति मिल सकता है वो भी एक महिला। केबीसी का 13वां सीज़न 23 अगस्त से ही शुरू हुआ है। जो काफी चर्चा में बना हुआ है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 09:51 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 09:57 AM (IST)
KBC 13: 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचीं दृष्टिहीन महिला कंटेस्टेंट, क्या शो को जल्द मिलने वाला है अपना पहला करोड़पति
Photo Credit - Sony TV Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। लोगों को लखपति और करोड़पति बनान वाले वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ को जल्द ही अपना पहला करोड़पति मिल सकता है, वो भी एक महिला। केबीसी का 13वां सीज़न 23 अगस्त से ही शुरू हुआ है और हाल ही में सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो जारी कर दिया है जिसमें एक महिला 1 करोड़ के प्रश्न तक पहुंचती दिख रही हैं। और काबिल-ए-तारीफ बात ये है कि ये महिला दृष्टिहीन हैं जो इतनी जबरदस्त खेली हैं कि 1 करोड़ तक पहुंच गईं।

प्रोमो में अमिताभ बच्चन, हिमानी बुंदेला नाम की महिला के साथ स्टेज पर एंट्री करते दिख रहे हैं। इस दौरान बिग बी ने महिला के हाथ पकड़ रखा है जो कि थोड़ा चौंकाना वाला है क्योंकि कोविड गाइडलाइन्स को देखते हुए किसी भी कंटेस्टेंट को बिग बी के हाथ और पैर छूने की अनुमति नहीं है। लेकिन अमिताभ ख़ुद महिला का हाथ पड़कर स्टेज पर आते दिख रहे हैं और हिमानी पानी देते हैं।

इसके बाद बिग बी बताते हैं हिमानी जी दृष्टिहीन हैं और फिर प्रोमो में अमिताभ सीधे 1 करोड़ रुपए का प्रश्न पूछते दिख रहे हैं। हालांकि वो सवाल क्या है और क्या हिमानी 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाएंगी ये प्रोमो में नहीं दिखाया गया है। देखें वीडियो।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

आपको बता दें हिमानी बुंदेल आगरा की रहने वाली हैं और केंद्रीय विद्यालयमें गणित की शिक्षिका हैं। हिमानी हिमानी के हौसले चट्टान जैसे मजबूत है। वह डाक्टर बनना चाहती थीं लेकिन 15 वर्ष की उम्र में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। हादसे के बाद यह सपना टूटता दिखा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अवसाद से उबरने में परिवार ने बहुत मेहनत की। बाद में उन्होंने ह्यूमिनिटी से ग्रेजुएशन की और बीएड करने के बाद मेहनत के दम पर केंद्रीय विद्यालय में चयन पाया। हिमानी पिछले चार-पांच साल से केबीसी में पंजीकरण करा रही थीं। लेकिन इस साल उनका नंबर लग पाया।

chat bot
आपका साथी