KBC 11: बिहार के अजीत कुमार बने करोड़पति, क्या आप जानते हैं 7 करोड़ के इस सवाल का जवाब
KBC 11 बीते दिन बिहार के अजीत कुमार ने सात करोड़ के जैकपॉट सवाल का सामना किया जवाब ना आने पर उन्होंने शो को क्विट कर एक करोड़ राशि जीती।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 में बीते दिन बिहार के अजीत कुमार पहुंचे थे। अजीत कुमार ने बेहतरीन गेम खेलते हुए एक करोड़ की धनराशि जीत ली है। अजीत कुमार ने सात करोड़ के सवाल पर जबाव पता ना होने की स्थिती में गेम क्विट कर दिया था।
बीते दिन केबीसी की हॉटसीट पर बिहार के जेल सुप्रीटेंडेट अजीत कुमार पहुंचे थे। अजीत कुमार ने लगातार सही जवाब देते हुए एक करोड़ के जैकपॉट सवाल का सामना किया था। सही जवाब देकर अजीत कुमार सात करोड़ के सवाल पर पहुंच गए। हॉटसीट पर बैठे अजीत से सात करोड़ के लिए स्पोर्ट्स से जु़ड़ा सवाल किया गया।
सवाल- एक ही दिन दो अलग अलग अंतराष्ट्रीय टी-20 में दो अर्धशतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन हैं।
1.नवरोज़ मंगल, 2. मोहम्मद हफीज़, 3. मोहम्मद शहज़ाद, 4. शाकिब अल हसन।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: शहनाज़ गिल के कारण आसिम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती में आ रही है दरार View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on Nov 12, 2019 at 8:00am PST
अजीत कुमार को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। बिना सोच विचार किए अजीत ने गेम को क्विट करने का सोचा। बाद में जब अमिताभ बच्चन ने सही उत्तर बताने के लिए अजीत से किसी एक विकल्प को चुनने के लिए कहा। उन्होंने तुक्का मारते हुए पहले ऑप्शन नवरोज़ मंगल को चुना था। लेकिन ये उत्तर गलत होता। इस सवाल का सही उत्तर मोहम्मद शहज़ाद था।
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी अजीत सिंह के ज्ञान को देखकर दंग रह गए थे। अजीत की तारीफ करते हुए बिग बी ने उनसे कहा कि शो में ऐसे कम लोग ही आते हैं जिन्हें सवालों के बिल्कुल ठीक उत्तर पता हों, और आप उनमें से एक हो। आपको बताते चलें कि बिहार के अजीत कुमार के अलावा भी तीन अन्य कंटेस्टेंट करोड़पति बन चुके हैं जिनमें, गौतम कुमार झा, सनोज़ राज और बबीता ताड़े शामिल हैं।