Kasautii Zindagii Kay 2: दोस्त करण सिंह ग्रोवर को शो में रिप्लेस करने पर आया विवान भटेना का जवाब

Kasautii Zindagii Kay 2 करण सिंह ग्रोवर के शो से जाने के बाद उनके दोस्त विवान भटेना की मिस्टर बजाज बनने की खबरे आ रही थीं जिसपर उनका रिएक्शन आया है।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 05:09 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 05:09 PM (IST)
Kasautii Zindagii Kay 2: दोस्त करण सिंह ग्रोवर को शो में रिप्लेस करने पर आया विवान भटेना का जवाब
Kasautii Zindagii Kay 2: दोस्त करण सिंह ग्रोवर को शो में रिप्लेस करने पर आया विवान भटेना का जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो कसौटी जिंदगी की 2 में अब तक करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज का नेगेटिव किरदार निभा रहे थे। हाल ही में करण ने किसी कारण से शो से अलविदा ले ली है, जिसके बाद खबरें आ रही थीं कि एक्टर और करण के दोस्त विवान भटेना इस रोल को निभाने वाले हैं। इसपर अब विवान का रिएक्शन सामने आया है।

हाल ही में विवान भटेना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें वो मिस्टर बजाज के लुक में नज़र आ रहे थे। हाल ही में आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि विवान ने कहा, मैं करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसू के साथ आयाज़ खान की हैलोवीन पार्टी में गया था, इस पार्टी में मैं मिस्टर बजाज के गेटअप में था, पार्टी में मेरे बाल सोल्ट एंड पेपर रंग के थे, लोगों को लग रहा होगा कि मैं करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस करने वाला हूं, ये बहुत मजाकिया है कि किस तरह लोग इतनी जल्दी किसी भी कॉन्क्लूज़न पर पहुंच जाते हैं, मेरे सारे दोस्त इस बात पर खूब हंसे।

 

View this post on Instagram

🔱 Happy Halloween! By the way @vivanbhathena_official is Mr. Bajaj. 😄 #happyhalloween #bhootparty #ayazkhanbash

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on Oct 31, 2019 at 2:12pm PDT

आपको बताते चलें कि विवान भटेना और करण सिंह ग्रोवर एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में साथ नज़र आ चुके हैं। शो के दौरान दोनो की दोस्ती हो गई थी जो आज भी कायम है। विवान की बात सुनकर साफ जाहिर है कि वो शो का हिस्सा कतई नहीं बनने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: 'बेघर' हुए सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में आये फैंस, बिग बॉस के ख़िलाफ़ फूटा गुस्सा

आपको बताते चलें कि करण के अचानक शो का कारण कोमोलिका पर फोकस करना बताया गया था। इसके अलावा बताया जा रहा है कि एक बार फिर शो में करण की वापसी होने वाली है। अब देखना होगा कि करण के फैंस को उनकी वापसी के लिए आखिर कितना इंतज़ार करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी