करण कुंद्रा ने ऐसे जीता था एकता कपूर का दिल

नई दिल्‍ली। टीवी एक्‍टर करण कुंद्रा लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वो कई रियलिटी शो के होस्‍ट भी रह चुके हैं। अब वो एकता कपूर के नए टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी करण एकता के टीवी सीरियल कितनी मोहब्‍बत

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Mon, 19 Oct 2015 02:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2015 02:55 PM (IST)
करण कुंद्रा ने ऐसे जीता था एकता कपूर का दिल

नई दिल्ली। टीवी एक्टर करण कुंद्रा लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वो कई रियलिटी शो के होस्ट भी रह चुके हैं। अब वो एकता कपूर के नए टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी करण एकता के टीवी सीरियल कितनी मोहब्बत है' में काम कर चुके हैं।

'प्यार का पंचनामा 2' भी हुई हिट, तीन दिन में कर ली इतने करोड़ की कमाई

हालांकि उस समय एकता उनकी एक्टिंग सें इंप्रेस नहीं थीं। मगर उनकी पॉजिटिविटी से वो इतनी इंप्रेस हो गईं कि उन्होंने करण को 2009 में अपने इस सीरियल के लिए चुन लिया। एकता ने बताया कि उन्होंने नौ साल पहले फेसबुक पर करण का प्रोफाइल देखा था। करण ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। एकता ने उनकी तस्वीर देखकर उसे अपनी क्रिएटिव टीम के पास भेजा और उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाने को कहा। करण ने चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया, जिसमें उसने अच्छी एक्टिंग तो नहीं की। मगर गजब की पॉजिटिविटी फैलाने की क्वालिटी के कारण एकता का दिल जीत लिया।

जानिए, आखिर क्यों एंजेलिना जॉली जल्दी हो जाना चाहती हैं 50 की

अब एकता ने करण को अपने नए टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' के लिए कास्ट किया है। एकता के मुताबिक, 'देश में रॉक स्टॉर की कमी हमेशा रही है। मैंने रॉक स्टार्स पर कई शो किए हैं, जो काफी पसंद किए गए हैं।' यह सीरियल भी म्यूजिक और प्यार पर बेस्ड है। इसका प्रसारण 26 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी