Divya Bhatnagar के निधन से टूटीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिवंगत एक्ट्रेस के पति पर लगाये गंभीर आरोप, जारी किया वीडियो

Divya Bhatnagar Death देवोलीना ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर दिव्या को याद किया था। इसके बाद एक वीडियो जारी करके उन्होंने दिव्या के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाये। दिव्या वीडियो में बताती हैं कि गगन उन्हें टॉर्चर करते थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 10:35 AM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 07:22 PM (IST)
Divya Bhatnagar के निधन से टूटीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिवंगत एक्ट्रेस के पति पर लगाये गंभीर आरोप, जारी किया वीडियो
देवोलीना भट्टाचार्जी और दिव्या भटनागर। फोटो- इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। यह रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन कोविड-19 से हो गया। दिव्या मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं और वेंटिलेटर पर थीं। दिव्या के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर छा गयी। दिव्या को जानने और पहचानने वाले उनके निधन की ख़बर से हैरान हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्त और साथी कलाकार एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं। दिव्या की क़रीबी दोस्त रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी उनके निधन से टूट गयी हैं। 

देवोलीना ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर दिव्या को याद किया था। फिर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके उनकी ज़िंदगी की दुश्वारियों के बारे में बताया। वीडियो में देवोलीना कई बार भावुक होती हैं और आंखों से आंसुओं की धार बहने लगती है। देवोलीना ने वीडियो में देवोलीना की रिलेशनशिप और पति से संबंधों पर भी कुछ चौंकाने वाली बातें कीं। दिव्या वीडियो में कहती हैं कि आज जो मैं यह वीडियो बना रही हूं, यह बनाना बहुत ज़रूरी है। ख़ासकर उस इंसान के लिए, जिसकी वजह से मेरी दिव्या ने इतना सफर किया। मैं जानती हूं कि आज दिव्या कोविड की वजह से हमारी बीच में नहीं है, लेकिन जो मेंटल स्ट्रेस, जो फिज़िकल एब्यूज़ उसके साथ हुआ है, उसका असर उनकी सेहत पर पड़ा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

देवोलीना दिव्या के पति गगन गबरू को संबोधित करते हुए उनके उन आरोपों का जवाब देती हैं, जिनमें गगन ने कहा था कि दिव्या के भाई और मां उनकी शादी के ख़िलाफ़ थे। देवोलीना कहती हैं कि दिव्या ने ना अपने परिवार की और ना उनकी सुनी। वो उनके प्यार में अंधी हो गयी थी, जिसका यह नतीजा है। वीडियो में देवोलीना दावा करती हैं कि शिमला में एक मॉलेस्टेशन केस में गगन 6 महीने जेल में बिताकर आये हैं और बेल पर हैं। देवोलीना कहती हैं कि वो एक-एक करके उन्हें एक्सपोज़ करेंगी। 

दिव्या की मां ने भी लगाये थे आरोप

दिव्या की मां ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में बताया था कि दिव्या को छह दिनों से बुखार था। उसे बेचैनी हो रही थी। मैं दिल्ली से मुंबई आयी और एक ऑक्सीमीटर लेकर आयी। मैंने उसका ऑक्सीजन लेवल चेक किया, जो 71 पर पहुंच गया था। अब वो वेंटिलेटर पर है। ऑक्सजीन लेवल 84 हो गया है, मगर स्थिति चिंताजनक है। उसकी कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। दिव्या की मां ने गगन के बारे में कहा कि वो फ्रॉड है। उसने उसे छोड़ दिया है। उसकी सेहत के बारे में पूछने नहीं आया।

गगन ने किया था खंडन

हालांकि, गगन ने इंस्टाग्राम के ज़रिए इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने वीडियो में कहा था- यह सब बेकार की बातें हैं, आप इन चीज़ों पर ना जाएं। मैं अपने काम से बाहर आया था। मैं प्रोडक्शन से हूं। हम लोगों को ट्रैवल करना पड़ता है। मैं नियमित रूप से दिव्या के टच में हूं। मेरी फैमिली उनके टच में है। जब दिव्या बीमार पड़ी तो उसका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया था। मैं काम की वजह से बाहर था। उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मैं चूंकि नेटवर्क एरिया में नहीं था, इसलिए बात नहीं हो पायी। वो मेरी मां के संपर्क में रही। मैं यहां साफ़ करना चाहूंगा कि कोरोना दिमागी तनाव से नहीं होता। यह पैनेडमिक है और दुनियाभर में लोग इसकी चपेट में हैं। इस वक़्त सबसे ज़रूरी बात दिव्या की सेहत और जीवन है। मेरे बारे में ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं, जैसे मैं कोई फ्रॉड हूं। मैं आर्थिक रूप से मदद नहीं कर रहा। मै भगोड़ा हूं, जो कि ग़लत है।

chat bot
आपका साथी