भारती सिंह का ऐसा है अपने अपने सास-ससुर से रिश्ता, झगड़ा होने पर कही ये बात

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से हर किसी का दिल जीता। भारती सिंह अक्सर अपने पति हर्ष लिम्बचिया की खिंचाई करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में एक खास बातचीत में भारती सिंह ने बताया कि उनके सास-ससुर के साथ उनका रिश्ता कैसा है।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 07:12 AM (IST)
भारती सिंह का ऐसा है अपने अपने सास-ससुर से रिश्ता, झगड़ा होने पर कही ये बात
bharti singh talk about her relationship with her gujarati in laws. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। भारती सिंह ने बहुत ही कम उम्र में कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा था। जब भी किसी कॉमेडियन भारतीय महिला का नाम आता है, तो सबसे पहले भारती सिंह का नाम लिया जाता है। भारती सिंह अपने फैंस को हंसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती, फिर वो चाहे मंच हो या आम जिंदगी। जब भी उनसे कोई सवाल पूछा जाता है तो वो बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं। हाल ही में जुड़वा बहनों सुरभि-समृद्धि के  शो पर पहुंचीं भारती सिंह ने बताया कि पति हर्ष लिंबाचिया के माता -पिता यानी की अपने सास-ससुर के साथ उनका रिश्ता कैसा है।

भारती ने बताया कैसा है सास-ससुर से रिश्ता

भारती सिंह से जब चैट में ये पूछा गया कि उनके सास ससुर ड्राय स्टेट से हैं और पंजाबी परिवार खाने-पीने वाले होते हैं, तो क्या कभी इस चीज को लेकर उनकी हर्ष लिंबाचिया के माता-पिता से बहस होती है। जिसका जवाब भारती सिंह ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिया। भारती सिंह ने कहा, 'नहीं नहीं, अब वो राज्य भी ड्रिंकिंग वाला हो गया है। अब तो ससुर जी भी साथ में ही चीयर्स करते हैं'। भारती सिंह ने बताया कि कभी-कभी उनके ससुर उन्हें फोन करते हैं और बोलते हैं बेटा ड्रिंक खोलू क्या मैं, तो मैं उन्हें बोलती हूं रुको मैं आ रही हू'। लेकिन उससे पहले ही वो चीयर्स कर चुके होते हैं।

हर्ष लिंबाचिया का भी उड़ाती हैं मजाक 

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी छोटे परदे के फेमस जोड़ी में से एक है। शादी के बाद अब कॉमेडी में हर्ष भारती सिंह को कड़ी टक्कर देते हैं। पति-पत्नी की ये जोड़ी अपनी कॉमेडी से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। भारती सिंह अक्सर रिएलिटी शोज में अपने पति हर्ष लिंबाचिया का मजाक उड़ाते हुए नजर आती हैं। हर्ष भी भारती के मजाक का बखूबी जवाब देते हैं। दोनों ने साथ में कई बड़े शोज में काम किया है। हर्ष लिंबाचिया निर्माता होने के साथ-साथ बहुत अच्छे राइटर भी हैं और उन्होंने शुरूआती दौर में कई कॉमेडी शोज की स्क्रिप्ट लिखी है।

नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं भारती-हर्ष

भारती और हर्ष लिंबाचिया अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। भारती ने कुछ महीने पहले ही अपने एक कॉमेडी वीडियो के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी। भारती सिंह ने ये भी बताया कि अप्रैल में वो अपने घर में नए सदस्य का स्वागत करेंगी। भारती सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो 22 जनवरी से कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो 'हुनरबाज' में मेजबानी की कमान संभालती हुई नजर आएंगी, जिसमें उनका साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया देंगे।

chat bot
आपका साथी