Kiss विवाद में अभिजीत का साथ देने पर सलमान खान हुए ट्रोल, लोगों ने देवोलीना को बताया फाइटर

टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले के बीच भी विवाद हुआ था। अभिजीत ने देवोलीना से किस मांगा था जिसके बाद देवो भड़क गईं। और ऐसा अभिजीत ने कई बार किया। जिसके बाद घर में शुरू हुआ बहस और झगड़े का सिलसिला।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sun, 19 Dec 2021 01:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Dec 2021 01:00 PM (IST)
Kiss विवाद में अभिजीत का साथ देने पर सलमान खान हुए ट्रोल, लोगों ने देवोलीना को बताया फाइटर
Image Source: Bigg Boss 15 Social media page

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछला हफ्ता बिग बॉस 15 काफी धमाकेदार रहा। घर में कई झगड़े देखने को मिले। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचुकले के बीच भी विवाद हुआ था। अभिजीत ने देवोलीना से किस मांगा था, जिसके बाद देवो भड़क गईं। और ऐसा अभिजीत ने कई बार किया। जिसके बाद घर में शुरू हुआ बहस और झगड़े का सिलसिला।

यह बिल्कुल साफ था कि इस मुद्दे को वीकेंड का वार में उठाया जाएगा और ऐसा ही हुआ। शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने सभी को एक वीडियो फुटेज दिखाई। सलमान खान ने बाद में अभिजीत बिचुकले से कहा कि वह गलत थे। लेकिन गलती सिर्फ उनकी ही नहीं थी। उन्होंने देवोलीना से पूछा कि जब उन्होंने पहली बार उन्हें किस करने के लिए कहा था तो उन्होंने किस पर कोई मुद्दा नहीं उठाया। सलमान ने कहा कि टास्क रद्द होने के बाद ही उन्होंने राखी के साथ इस मुद्दे को क्यों उठाया था।

देवोलीना ने इसपर जवाब दिया कि, 'उन्हें लगा कि वह पहले कुछ समय के दौरान मजाक कर रहे हैं। उसने कहा कि टास्क के दौरान इस घटना का जिक्र करके वो फायदा नहीं उठाना चाहतीं थीं। पर सलमान उनकी इस सफाई से खुश नहीं दिखे। और उन्होंने देवो पर मौकापरस्ती का इल्जाम लगाया।

इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स सलमान को ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि सलमान का इस तरह से देवोलीना पर ही आरोप लगाना गलत है। एक यूजर ने लिखा,' शो देखने के बाद मुझे सचमुच बहुत बुरा लगा। बहुत सी लड़कियां चुपचाप सहती हैं लेकिन अपने दर्द के बारे में कभी नहीं बोलती हैं। और देवोलीना ने अपने लिए स्टैंड लिया, लेकिन अब उन पर सलमान खान आरोप लगा रहे हैं। बहुत खूब। हम देवोलीना के साथ खड़े हैं।

chat bot
आपका साथी