Bigg Boss 13: दो पतियों से शादी करना चाहती हैं शहनाज गिल, हिन्दुस्तानी भाऊ के सामने रखी ये डिमांड, देखें वीडियो
Bigg Boss 13 लड़ाई-झगड़े गुस्से और विवादों से भरे रियालिटी शो में कुछ राहत भरी कॉमिक चीजें आने वाली हैं। बिग बॉस ने पिछले एपिसोड में एक नया टॉस्क एनाउंस किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: लड़ाई-झगड़े, गुस्से और विवादों से भरे रियालिटी शो में कुछ राहत भरी कॉमिक चीजें आने वाली हैं। बिग बॉस ने पिछले एपिसोड में एक नया टॉस्क एनाउंस किया था। इसमें हमने देखा कि हिन्दुस्तानी भाऊ को बिग बॉस के लैंड लार्ड की जिम्मेदारी मिली है। रश्मि देसाई को उनकी पत्नी का रोल प्ले करना है। वहीं शहनाज गिल हिन्दुस्तानी भाऊ और रश्मि देसाई की बेटी बनी हैं।
शहनाज ने देखा, शादी से पहले हनीमून का सपना
आज रात के एपिसोड का एक टीजर कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है। इस वीडियो में दिखता है कि हिन्दुस्तानी भाऊ के लैंडलार्ड वाली टॉस्क जारी है। वहीं इस टॉस्क में बेटी का किरदार निभाने वाली शहनाज गिल अपने पिता हिन्दुतानी भाऊ के सामने अनोखी डिमांड रखती हैं। शहनाज पिता भाऊ से कहती हैं कि उन्हें दो पति चाहिए। शहनाज गिल कहती हैं कि उन्होंने शादी से पहले हनीमून का भी सपना देखा है। इसके बाद वह अपनी मां रश्मि देसाई से कहती हैं कि वह शादी को लेकर सीरियस हैं। वह पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला को अपनी पसंद बताती हैं। इस पर रश्मि देसाई मजाक में कहती हैं कि इन दोनों में से शादी करने से अच्छा है कि तू विधवा ही मर जाए।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on Nov 19, 2019 at 8:58pm PST
शहनाज को पारस और सिद्धार्थ दोनों पसंद हैं
कल के एपिसोड में हमने देखा है कि शहनाज गिल कुबूल करती हैं कि उन्हें पारस और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों पसंद हैं। इसलिए वह दोनों में से किसी एक को नहीं चुन सकती हैं। हिन्दुस्तानी भाऊ और रश्मि देसाई दोनों पारस और सिद्धार्थ में से किसी एक को चुन नहीं पाते हैं। इसलिए दोनों के परिवारों को घर पर इन्वाइट किया जाता है। दोनों दूल्हों को टॉस्क दिया जाता है कि वह दुल्हन को जीतें। यह भी एनाउंस किया गया है कि जीतने वाला परिवार कैप्टेंसी के लिए चुना जाएगा। वहीं एक मंडप सजाने को भी कहा गया है, जिसे विरोधी टीम तोड़ सकती है। इस टीजर को देख कर लगता है कि आज रात का बिग बॉस एपिसोड काफी मनोरंजक होगा। A post shared by Colors TV (@colorstv) on Nov 19, 2019 at 10:57pm PST A post shared by Colors TV (@colorstv) on Nov 19, 2019 at 9:59pm PST