अब ये क्या नया माज़रा है, भारती सिंह किसके साथ शुरू कर रही हैं नया दंगल

कीकू और भारती के बीच के बीच चल रही क्रिएटिव डिफरेंस की ख़बरों को भी सिर्फ अफवाह बताया गया है। दोनों ने कहा है कि उनके बीच कोई भी परेशानी नहीं है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2017 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2017 05:21 PM (IST)
अब ये क्या नया माज़रा है, भारती सिंह किसके साथ शुरू कर रही हैं नया दंगल
अब ये क्या नया माज़रा है, भारती सिंह किसके साथ शुरू कर रही हैं नया दंगल

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अभी कुछ ही दिन पहले ये ख़बर आई थी कि भारती सिंह और कीकू शारदा के बीच द कपिल शर्मा शो की शूटिंग के दौरान बन नहीं रही है। हालांकि दोनों ने इसका खंडन किया। लेकिन फिर भी भारती सिंह दंगल करने पर तुली हुई हैं।

अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये नया माजरा क्या है।भारती सिंह तो लोगों को हंसाने में यकीन करती हैं। फिर नया दंगल क्यों रच रही हैं। तो हम आपको बता दें भारती पहलवानी के अखाड़े में नहीं, बल्कि कॉमेडी के अखाड़े में दंगल करने जा रही हैं। दरअसल , जल्द ही भारती सिंह और राजेश कुमार एक नए शो में नज़र आएंगे शो का नाम 'कॉमेडी दंगल' रखा गया है। इस शो में दो टीमों के बीच प्रतियोगिता होगी। एक टीम को भारती हेड होंगी और दूसरे को राजेश । भारती स्टैंडअप कॉमेडी के प्रतिभागियों के साथ होंगी। शो की शुरुआत अगले महीने के दूसरे हफ्ते में होने जा रही है। ऐसी ख़बर है कि शो में अनिता हसनंदानी भी नज़र आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:कपिल शर्मा मुश्किल में, शो गिरा और सेहत भी

 

इस बीच कीकू और भारती के बीच के बीच चल रही क्रिएटिव डिफरेंस की ख़बरों को भी सिर्फ अफवाह बताया गया है। दोनों ने कहा है कि उनके बीच कोई भी परेशानी नहीं है।

chat bot
आपका साथी