Bade Acche Lagte Hain 2: शादी के बाद लगी दिशा परमार की लॉटरी, एकता कपूर के शो में निभा रहीं लीड रोल

Bade Acche Lagte Hain 2 के पहले प्रोमो में दिशा को-स्टार नकुल मेहता के साथ शादी को लेकर चर्चा करते नज़र आ रही हैं। शो का निर्माण एकता कपूर ने किया है। नये सीज़न में राम कपूर और साक्षी तंवर की जगह नकुल और दिशा ने ली है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 06:45 PM (IST)
Bade Acche Lagte Hain 2: शादी के बाद लगी दिशा परमार की लॉटरी, एकता कपूर के शो में निभा रहीं लीड रोल
Disha Parmar in Bade Acche Lagte Hain 2. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगर और बिग बॉस 14 के रनर अप रहे राहुल वैद्य से शादी के बाद दिशा परमार का पहला शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 सोनी टीवी पर आने वाला है। गुरुवार को शो का पहला प्रोमो रिलीज़ किया गया, जिसमें दिशा को-स्टार नकुल मेहता के साथ शादी को लेकर चर्चा करते नज़र आ रही हैं। शो का निर्माण एकता कपूर ने किया है और यह उनके बेहद लोकप्रिय शो बड़े अच्छे लगते हैं का नया वर्ज़न है, जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर की जगह नकुल और दिशा ने ली है। 

दिशा ने शो का प्रोमो शेयर करके लिखा- कभी-कभी जब आप सबसे कम उम्मीद कर रहे होते हैं तो आपके साथ अच्छा हो जाता है। यह शो अचानक मेरी झोली में आ गिरा। इतने कम समय में मुझे लगता है कि इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता था। नर्वस, एक्साइटेड और हर तरह की घबराहट महसूस हो रही है। आप सबके देखने का इंतज़ार है और वैसा ही प्यार दीजिए जैसा पहले वाले को दिया था। दिशा की इस पोस्ट पर राखी सावंत समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है।

 

View this post on Instagram

A post shared by DPV (@dishaparmar)

क्या कहता है प्रोमो

प्रोमो में एक पार्टी का दृश्य दिखाया गया है, जिसमें नकुल मेहता दिशा से पूछते हैं कि आप 32 की हो। आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की। इस पर दिशा पलटकर पूछती हैं कि आप 38 के हो। आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की। नकुल जवाब देते हैं- शादी के लिए तीन चीज़ें चाहिए होती हैं। पहली चीज़, जब आपके पास बहुत सारे ऑप्शन होते हैं और आपको लगता है कि आपको और अच्छा ऑप्शन मिल सकता है तो आप रुक जाते हैं। दूसरी चीज़, आप जिसे चाहते हो, वो आपको दिल तोड़ देता है तो नहीं होती है।

तीसरी, आपको कोई भी ऑप्शन चलता है, पर कोई ऑप्शन बचता ही नहीं। फिर दिशा पूछती हैं कि आप कौन स्टेज में हैं। नकुल कहते हैं- दो और तीन के बीच में। इस पर दिशा गहरी सांस लेते हुए कहती हैं, चलिए कुछ तो कॉमन है हमारे बीच में और अपना नाम बताती हैं प्रिया। नकुल राम के किरदार में हैं। इसके बाद वॉइसओवर आता है- शादी के बाद प्यार होते-होते हो ही जाता है। बता दें, राहुल ने दिशा को बिग बॉस 14 में प्रपोज़ किया था और जुलाई में दोनों शादी के बंधन में बंध गये।

chat bot
आपका साथी