Shilpa Shetty के बाद अब गीता कपूर भी हुईं ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ से गायब, इस कोरियोग्राफर ने ली जगह

राज कुंद्रा की गिफ्तारी के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं जा रही हैं। तीन हफ्ते से शिल्पा शो पर नहीं पहुंची हैं और उनकी जगह कुछ और स्टार्स को बतौर मेहमान बुला गया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 03:39 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 03:39 PM (IST)
Shilpa Shetty के बाद अब गीता कपूर भी हुईं ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ से गायब, इस कोरियोग्राफर ने ली जगह
Photo Credit - Geeta Kapur Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। राज कुंद्रा की गिफ्तारी के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं जा रही हैं। तीन हफ्ते से शिल्पा शो पर नहीं पहुंची हैं और उनकी जगह कुछ और स्टार्स को बतौर मेहमान बुला गया है। अब खबर है कि शिल्पा के बाद गीता कपूर भी कुछ दिन से लिए शो से गायब होने वाली हैं। जा हीं, स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक गीता इस हफ्ते शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। हालांकि इसके पीछे डरने की कोई वजह नहीं है। गीता की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं है इसलिए उन्होंने इस हफ्ते शूटिंग से ब्रेक लिया है। खबर के मुताबिक गीता जैसे ही बेहतर महसूस करेंगी वैसे ही शो को दोबारा ज्वाइन कर लेंगी।

ये फेमस कोरियोग्राफर आएंगे नज़र..

वैसे सोनी टीवी ने अपने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है जिसमें गीता कपूर की जगह फेमस कोरोयोग्राफर और उनके दोस्त टेरेंस लूईस नज़र आ रहे हैं। प्रोमो में अनुराग बासु के साथ टेरेंस शो जज करते और बच्चो की तारीफ करते दिख रहे हैं। वहीं इस हफ्ते शो में शिल्पा शेट्टी की जगह बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी नज़र आएंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

आपको बता दें कि 19 जुलाई को राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। राज पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप हैं फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में हैं। ज़ाहिर है इस वजह से शिल्पा भी परेशानी में घिरी हुई हैं और अपनी शूटिंग पर नहीं जा रही हैं। सबसे पहले हफ्ते की शो में शिल्पा की जगह करिश्मा कपूर मेहमान बनकर आई थीं। उसके अगले हफ्ते जेनेलिया डिसूज़ा और रितेश देशमुख पहुंचे थे। पिछले हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी नज़र आई थीं। शिल्पा के इस तरह शो पर न आने से दर्शक उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस को काफी नुकसान भी हो रहा है। शिल्पा शो में सबसे ज्यादा चार्च करने वाली जज हैं।

chat bot
आपका साथी