एक्टर राम कपूर का 'फैट टू फिट सफर' देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

राम कपूर आए दिन अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते रहते हैं जिनमें उनका बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन साफ नज़र आता है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 10:56 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 10:56 AM (IST)
एक्टर राम कपूर का 'फैट टू फिट सफर' देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
एक्टर राम कपूर का 'फैट टू फिट सफर' देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन। फिटनेस हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे कम ही लोग हैं जो अपने फैट से छुटकारा पा पाते हैं। आपको बता दें कि कई सारी फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा रहे एक्टर राम कपूर ने हाल ही में अपना 30 किलो वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया है। वजन घटने के बाद राम कपूर में इतना बदलाव आया है कि मानो उनकी उम्र कम हो गई हो। इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद राम की पत्नी गौतमी ने बताया कि किस तरह राम ने डाइट कंट्रोल और एक्सरसाइज़ से अपना वज़न घटाया है।

आपको बता दें कि एक समय राम काफी हेल्दी हुआ करते थे। कुछ समय पहले से राम कपूर वर्क आउट कर रहे हैं। अब वे आए दिन अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते रहते हैं जिनमें उनका बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन साफ नज़र आता है।

 

View this post on Instagram

😘

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on Jul 9, 2019 at 7:24pm PDT

राम कपूर ने इस सफर की प्रेरणा अपनी फिटनेस फ्रीक पत्नी गौतमी से ली है। एक इंटरव्यू में गौतमी ने बताया ‘फिटनेट एक व्यक्तिगत चीज़ है, कोई भी किसी को फिट रहने के लिए फोर्स नहींं कर सकता है। जब मैंंने राम से ये बात कही तो राम ने उस पर बहुत फोकस किया’। गौतमी आगे कहती हैं कि राम बहुत फूडी इंसान हैं। इस सफर में उन्‍होंने अपनी डाइट पर खूब कंट्रोल किया है। राम ने एक नेचुरल तरीका अपनाया है। उनका कहना है कि फिटनेस एक लत है और जब मैं इस लेवल पर पहुंच गया हूं तो पूरा हासिल करूंगा। आपको बता दें कि राम अभी और वज़न कम करने वाले हैं, जिसके लिए उन्हेंं 6 महीने का और समय लगेगा।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस फेम उर्वशी वानी का यूं हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 

View this post on Instagram

Wassssup peeps!! Long time no see

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on Jul 7, 2019 at 12:08am PDT

राम कपूर ‘कुछ कुछ लौचा है ’ फिल्म और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’,‘कसम से ’,‘बड़े अच्छे लगते हैं ’ जैसे कई फैमस शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी