फिल्म रिव्यू: एमी (4 स्टार)

कुछ साल पहले निर्देशक आसिफ कपाड़िया ने एक छोटी फिल्म बनाई थी 'सेना'। यह फॉर्मूला वन रेसर पर बनी एक बायोपिक थी। फिल्म के अंत में कुछ सीन ऐसे थे जो आपके दिल को झकझोर कर रख दें। यह फिल्म सर्वकालिक तौर पर बेस्ट फिल्म है। इसे देख तो आदमी

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2015 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2015 10:50 AM (IST)
फिल्म रिव्यू: एमी (4 स्टार)

प्रमुख कलाकार: एमी वाइनहाउस
निर्देशक: आसिफ कपाड़िया
स्टार: 4

कुछ साल पहले निर्देशक आसिफ कपाड़िया ने एक छोटी फिल्म बनाई थी 'सेना'। यह फॉर्मूला वन रेसर पर बनी एक बायोपिक थी। फिल्म के अंत में कुछ सीन ऐसे थे जो आपके दिल को झकझोर कर रख दें।

एमी

यह फिल्म सर्वकालिक तौर पर बेस्ट फिल्म है। इसे देख तो आदमी रो पड़े। मगर यह विश्वास करना मुश्किल था कि कपाड़िया अपनी अगली फिल्म में खुदको ही आगे बढ़ाएंगे। मगर 'एमी' के साथ उन्होंने ऐसा ही किया।

एमी वाइनहाउस साल 2000 के दौरान चर्चा में आई थीं। उनका अजीबो-गरीब गेटअप, टैटू, आवाज और उनके म्यूजिक वीडियो। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वो बहुत टैलेंटेड थी। उनके गाने का अंदाज भी कमाल का था। यही कारण था कि उनके गाने टॉप 40 में शुमार थे।

हालांकि उनकी प्राइवेट लाइफ बहुत ही खराब थी। यह कहा जाए कि नरक के समान थी।

कपाड़िया की डाक्यूमेंट्री ने इन सारी बातों को बखूबी पेश किया है।

अधिकांश डाक्यूमेंट्री में ऐसा होता है कि जिस पर भी फिल्म बनी होती है उसके बारे में बड़ी-बड़ी बातें बोली जाती है। मगर फिल्म 'एमी' में 'सेना' जैसा कुछ नहीं है। आवाज का ज्यादातर काम बैकग्राउंड स्कोर के माध्यम से किया गया है। बैकग्राउंड स्कोर में फिल्म की पृष्ठभूमि बता दी जाती है। इसके बाद अन्य फिल्मों के जैसे वर्णन किया जाता है।

जब आपको पता लगता है कि एमी कैसे चर्चित हुई तब जाकर आप फिल्म से जुड़ जाते हैं। आपका सामना अंधेरे से होता है। आप जब तक फिल्म से जुड़ते हैं तो उदासी भी घर कर जाती है।

फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि यहां पर किसी सेलेब्रिटी बनने की बात नहीं हो रही है। अंत में सामने आता है कि एमी केवल एक सामान्य लड़की ही थी। इस फिल्म में भी मादक पदार्थों की लत का एक बहुत भीषण तस्वीर पेश की गई है। कपाडिया ने अपनी पिछली फिल्म के साथ भी ऐसा ही किया था और इस बार भी किया।

किसी भी फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी